Horoscope Today 8 June in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने सोमवार 8 जून 2020 के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


Daily Horoscope 8 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

मेष (Aries) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

वृष (Taurus) : धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका पराक्रम और साहस काफी हद तक बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

Born Today: Shilpa Shetty, Actress

सिंह (Leo) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

कन्या (Virgo) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में हर तरह से सफल होंगे। कार्य से संबंधित किसी नई योजना का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल रहने वाला है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

Weekly Horoscope 7 To 13 June: वृष और मीन राशि वालों को इस हफ्ते तमाम खुशियां मिलेंगी, जानें सभी राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

मकर (Capricorn) : आज अपनी बातों को आप बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना भी बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

मीन (Pisces) : आज के दिन आप गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और कुछ नए वादे भी करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra