Today Horoscope 8 May in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने शुक्रवार 8 मई के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़‍िए अपना राशिफल और अपने दिन को बनाइए सफल।


Daily Horoscope Today 8 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आप आध्यात्मिकता एवं जनसेवा जैसे कार्य करेंगे। आप में तर्कशक्ति और दृढ़ता के साथ विनम्रता भी देखने को मिलेगी। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसले न करें तो बेहतर होगा। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है।

मेष (Aries) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

वृष (Taurus) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

मिथुन (Gemini) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- पड़ोसी के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

Born Today: Remo Fernandes, Singer

सिंह (Leo) : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें - ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें - आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius) : आज बड़े भाई या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी से भी बहस में न उलझें। हो सके तो बच्चों के साथ दिन बिताएं। क्या न करें- आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, कंट्रोल रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज का आपका दिन अच्छा रहेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर भी लगाम लगाएं। क्या न करें- नए कार्य में हाथ न डालें। पहले पुराने कार्यों के पूरा होने का इंतजार करें।

Posted By: Chandramohan Mishra