-कलेक्ट्रेट, हेड पोस्ट ऑफिस और जेल रोड पर घूमते रहते हैं घोड़े

-एक सप्ताह के अंदर 15 से अधिक लोगों को काटा, एसएसपी से शिकायत

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ :

शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं, तो अब छुट्टा घूम रहे घोड़ों से जरा बचकर रहिएगा। पता नहीं कब कौन घोड़ा आपको काट ले। इन दिनों कचहरी और आसपास करीब 15 लोगों को घोड़ों ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फ्राइडे को एक व्यक्ति एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शहर में घूम रहे घोड़ों को पकड़ने की गुहार लगाई। उसके किसी परिजन को घोड़े ने काट लिया था, जिससे गहरे जख्म हो गए थे।

शॉप ओनर्स में भी दहशत

शहर का सबसे भीड़ वाला एरिया कलेक्ट्रेट पर आए दिन दो घोड़े एक साथ घूमते दिख जाएंगे, लेकिन यह घोड़े किसी पर कब हमला कर काट लें यह तो भगवान ही जाने। ये घोड़े सप्ताह भर में करीब 15 से अधिक लोगों को काट चुके कें। जिसमें महफूज मलिक, आशीष, विक्की, एक कॉन्स्टेबल और दिनेश रावत सहित कई लोगों को काट लिया है। इसमें कई लोगों ने पुलिस और नगर निगम से भी शिकायत की है, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। घोड़ों ने थर्सडे को कलेक्ट्रेट आए एक युवक का हाथ चबा लिया। जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद एक शॉप ओनर ने उसे डॉक्टर के पास भेजा और घोड़ों को भगाया।

====

जेल रोड पर घोड़ों ने मेरे सामने ही थर्सडे एक युवक का हाथ चबा लिया था। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया और डॉक्टर के पास भेजा। शॉप ओनर और आसपास के लोग घोड़ों को देख रोड से नहीं निकलते हैं।

विक्की, शॉप वर्कर

-----

घोड़ों ने जेल रोड पर आने जाने वालों का निकलना दूभर कर दिया है। एक सप्ताह में दर्जन भर से अधिक लोगों को घायल करते मैंने खुद देखा। मेरी शॉप पर भी काम करने वाले एक युवक को काट लिया था।

दीपक, शॉप ओनर

------

मेरे सामने घोड़े ने वेडनसडे को कचहरी पर काम से आए एक युवक का कंधा चबा लिया था। उसके काफी ब्लड निकल गया। किसी तरह उसके साथी उसे निजी हॉस्पिटल ले गए। लोगों ने घोड़ों को दौड़ाया, लेकिन वह दिन भर यहीं आसपास घूमते रहते हैं।

कृष्णा, टी स्टॉल ओनर

Posted By: Inextlive