- कैंपस में बीटेक को मिलाकर हैं सात हॉस्टल

- 5 ब्वॉयज हॉस्टल में रहते हैं करीब 1500 स्टूडेंट्स

- दो ग‌र्ल्स हॉस्टल्स में रहती हैं 300 से ज्यादा स्टूडेंट्स

sharma.saurabh@inext.co.in

Meerut : मौजूदा समय में सीसीएसयू में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की कोई कमी नहीं है। स्टूडेंट्स कैंपस में ही हॉस्टल को प्रिफर करते हैं, ताकि वो पढ़ाई भी ठीक से कर सकें। साथ ही स्टूडेंट्स इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं और कौन-कौन सी मिलनी चाहिए? जब आई नेक्स्ट ने कैंपस के तमाम हॉस्टल की पड़ताल की तो उनकी कई खासियत और कमियां निकलकर सामने आईं। आइए आपको भी बताते हैं

डॉ। आरके हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : 80

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : फ्00

खासियत

- हॉस्टल में टीवी रूम और स्टडी रूम मौजूद हैं।

- यहां पर काफी साफ-सफाई रहती है।

- बाकी हॉस्टल के मुकाबले यहां के कमरे काफी बड़े हैं।

सबसे खराब

सिक्योरिटी को लेकर सबसे ज्यादा चिंता रहती है। बाहरी स्टूडेंट्स पर कोई रोक नहीं है। कई बार फायरिंग भी हो चुकी है।

ये होना काफी जरूरी

- पूरे हॉस्टल को वाई-फाई से कनेक्ट करना चाहिए।

- मेस की सुविधा और भी ज्यादा बेहतर होनी चाहिए।

- एक कंप्यूटर लैब भी होना चाहिए। ताकि स्टूडेंट्स को बाहर न जाना पड़े।

स्टूडेंट्स के वर्जन

हॉस्टल में बाकी सब तो ठीक है, लेकिन मेस की सुविधाओं में थोड़े सुधार की जरुरत है। जो जल्द होनी चाहिए।

- पंकज यादव, बीटेक केमिकल स्टूडेंट

हॉस्टल को वाईफाई से कनेक्ट करना काफी जरूरी है, जिस पर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिए।

- अजेंद्र राठी, बीटेक केमिकल स्टूडेंट

डॉ। केपी हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : क्क्ब्

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : क्80

खासियत

- हॉस्टल की सबसे खास बात ये है कि ये यूनिवर्सिटी के मेन गेट और लाइब्रेरी के काफी पास है।

- इनफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से इससे बेहतर कोई हॉस्टल नहीं।

- इस हॉस्टल में रहने वाले आज सभी स्टूडेंट्स विदेशों तक में नाम कमा रहे हैं।

सबसे खराब

- सिक्योरिटी को लेकर कोई इंतजाम नहीं है।

- बाहर से काफी शोर आने से पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ये होना काफी जरूरी

- हॉस्टल में वाई-फाई होना चाहिए।

- स्टडी रूम और टीवी रूम को और भी बेहतर करना चाहिए।

स्टूडेंट्स के वर्जन

इस हॉस्टल की सबसे खास बात ये है कि यहां से पढ़ा हुआ स्टूडेंट्स देश विदेश में काफी अच्छी पोस्ट पर हैं। इस हॉस्टल में सिक्योरिटी को लेकर प्रॉब्लम है।

- मनोज मलिक, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग

यहां पर सब कुछ ठीक है, लेकिन स्टडी रूम और टीवी रूम को और भी ज्यादा बेहतर होना चाहिए।

- पंकज चौहान, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग

न्यू हॉस्टल ब्वॉयज

नंबर ऑफ रूम : क्00

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : ख्फ्0

खासियत

- हॉस्टल में बिजली कभी कोई प्रॉब्लम नहीं होती है।

- कैंपस में बाकी मेस के मुकाबले मेस काफी अच्छी है।

- सर्दियों में गर्म पानी की व्यवस्था है जो किसी और हॉस्टल में नहीं मिलता।

सबसे खराब

- सिक्योरिटी को लेकर कोई इंतजाम नहीं है।

- कई बार चोरी होने की मिली है।

ये होना काफी जरूरी

- हॉस्टल में वाई-फाई होना चाहिए।

- स्टडी रूम और लाइब्रेरी होना काफी जरूरी है।

- हॉस्टल के करीब लैब भी होनी काफी जरूरी है।

स्टूडेंट्स के वर्जन

हॉस्टल से लाइब्रेरी काफी दूर है। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को हॉस्टल के करीब लाइब्रेरी खोलनी चाहिए। इससे दो और हॉस्टल को राहत मिलेगी।

- चंदन सिंह, बीटेक

हॉस्टल में बाकी सब तो ठीक है, लेकिन दिल्ली मुंबई की तरह यहां भी हॉस्टल कैंपस में लैब होनी चाहिए। ताकि बच्चा कभी भी प्रैक्टिकल कर सके।

- उस्मान गनी, बीटेक

एमपी हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : क्0भ्

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : फ्00

खासियत

- बाकी हॉस्टल के मुकाबले बिजली और पीने के पानी की काफी बेहतर व्यवस्था है।

- यहां के स्टडी रूम में काफी शांति है और बाकी हॉस्टल के मुकाबले काफी बड़ा है।

- सिक्योरिटी को लेकर भी कोई प्रॉब्लम नहीं है।

सबसे खराब

यहां पर सफाई की काफी प्रॉब्लम है। कई बार इस पर शिकायत भी की जा चुकी है।

ये होना काफी जरूरी

- पूरे हॉस्टल में वाई-फाई की व्यवस्था होनी काफी जरूरी है।

- समय-समय पर हॉस्टल का मेंटेनेंस होना काफी जरूरी है।

- टीवी थोड़ा और बेहतर होना चाहिए।

स्टूडेंट्स के वर्जन

हॉस्टल में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। अगर समय-समय पर इनकी बिल्डिंग की मेंटेनेंस होती रहे तो ठीक होगा।

- सौरभ शर्मा, बीटेक

हॉस्टल में टीवी रूम थोड़ा और बड़ा होता तो बेहतर होता। साथ सफाई की भी काफी प्रॉब्लम है।

- अभिषेक पंवार, बीटेक एग्रीकल्चर

अंबेडकर हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : ब्0

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : भ्0

खासियत

- यहां पर स्टूडेंट्स के लिए सिंगल स्टोरी कमरे बने हुए हैं।

- टू रूम फ्लैट के बेस पर मकान बने हुए हैं।

- यहां पर रिसर्च स्कॉलर के अलावा और कोई नहीं रहता है।

- सिक्योरिटी को लेकर भी कोई प्रॉब्लम नहीं है।

सबसे खराब

हॉस्टल के पीछे एक गांव हैं। गांव वाले यहां पर हस्तक्षेप करते रहते हैं। कूड़ा फेंकते हैं। इसकी कई बार शिकायत हो चुकी है।

ये होना काफी जरूरी

- पूरे हॉस्टल में वाई-फाई की व्यवस्था होनी काफी जरूरी है।

- बच्चों के लिए समय-समय पर हॉस्टल में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेज होनी चाहिए।

बच्चों के वर्जन

यहां रहने वाले बच्चों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास होनी चाहिए। ताकि फ्यूचर में किसी दूसरे में जाकर नौकरी करने में दिक्कत न हो।

- दुष्यंत कुमार, इकोनॉमिक्स स्कॉलर

हॉस्टल के पीछे गांव के लोग यहां काफी गंदगी फैलाते हैं, जिसे लेकर काफी शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

- राहुल चौधरी, हिस्ट्री स्कॉलर

बीटेक हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : क्क्0

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : ख्ब्फ्

खासियत

- हॉस्टल क्लास रूम के काफी पास हैं।

- लाइब्रेरी काफी करीब है।

- सफाई की कभी कोई प्रॉब्लम नहीं होती है।

सबसे खराब

- इस हॉस्टल में काफी लड़ाई होती रहती है।

- मेस बंद होने से बच्चों को खाने की काफी प्रॉब्लम होती है।

- वॉर्डन अमूमन नहीं आता है।

- सिक्योरिटी को लेकर काफी प्रॉब्लम होती है।

ये होना काफी जरूरी

- पूरे हॉस्टल में वाई-फाई की व्यवस्था होनी काफी जरूरी है।

- मेस में खाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

- बाथरूम में खिड़की होनी चाहिए।

स्टूडेंट्स के वर्जन

इस हॉस्टल के किसी भी बाथरूम में विंडो नहीं है। जो काफी गलत है। साथ ही पूरे हॉस्टल में वाई-फाई भी होना चाहिए।

- विकास मिश्रा, बीटेक स्टूडेंट

हॉस्टल में बाहरी लड़कों का हस्तक्षेप होने से काफी लड़ाईयां हुई है, जिससे पढ़ाई का नुकसान होता ही है। वहीं मेस भी बंद हो गई है।

- कार्तिकेय राज पांडे, हिस्ट्री स्कॉलर

न्यू ग‌र्ल्स हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : क्भ्0

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : क्80

खासियत

- इस हॉस्टल के रूम काफी बड़े हैं।

- साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।

- लड़कियों के खेलने के लिए दो बड़े फील्ड भी हैं।

सबसे खराब

- मेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। खाना अच्छा नहीं मिलता है।

- पानी की भी ठीक से व्यवस्था नहीं है।

- वाटर कूलर काफी समय से ठीक नहीं कराए गए हैं।

ये होना काफी जरूरी

- पूरे हॉस्टल में वाई-फाई की व्यवस्था होनी काफी जरूरी है।

- स्टडी रूम मेनटेन होने चाहिए।

- टीवी रूम में बड़े स्क्रीन वाला टीवी होना चाहिए।

स्टूडेंट्स के वर्जन

मेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। अच्छा खाना नहीं मिलता है। जिससे लड़कियों को काफी दिक्कत होना चाहिए। टीवी में बिग स्क्रीन टीवी होना चाहिए।

- अनीता मीना, एमबीए स्टूडेंट

हॉस्टल के वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं, जो जल्द ही ठीक होने चाहिए। वैसे इसकी सबसे बड़ी खास बात यहां दो बड़े फील्ड हैं।

- मीनल गौतम, एमबीए स्टूडेंट

दुर्गा भाभी ग‌र्ल्स हॉस्टल

नंबर ऑफ रूम : ख्00

नंबर ऑफ स्टूडेंट्स : ख्फ्0

खासियत

- इस हॉस्टल में भी साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है।

- स्टडी रूम बाकी हॉस्टल के मुकाबले काफी बड़ा है।

- टीवी रूम भी काफी अच्छा है।

सबसे खराब

मेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। यहां का खाना बहुत खराब होता है। अगर ये ठीक हो जाए तो कोई कमी नहीं हैं।

ये होना काफी जरूरी

पूरे हॉस्टल में वाई-फाई की व्यवस्था होने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए।

स्टूडेंट्स के वर्जन

एक तो यहां मेस के खाने की क्वालिटी में सुधार होना काफी जरूरी है। साथ ही हॉस्टल के आसपास खराब सीसीटीवी कैमरे ठीक होने चाहिए।

- प्रियंका सिंह, मास कम्यूनिकेशन

Posted By: Inextlive