होटल-रेस्टोरेंट से निकलने वाला कूड़ा नहीं कलेक्ट करेगा नगर निगम
332 बल्क जेनरेटर्स
31 दिसंबर 19 तक का लक्ष्य 100-150 किलो डेली कूड़ा 1 बड़े प्रतिष्ठान से 110 वार्डो में बंटा है नगर निगम 600 टन कूड़ा एकत्र करती डेली ईकोग्रीन 800 टन कूड़ा एकत्र करता आरआर विभाग 35 कॉम्पैक्टर हैं शहर में - होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल आदि ने निकलने वाला कूड़ा निगम नहीं करेगा कलेक्ट - सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट गाइड लाइन के तहत लिया गया निर्णय - होटल संचालकों को खुद करना होगा कूड़ा निस्तारण का इंतजाम abhishekmishra@inext.co.in LUCKNOW (2 March)सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की हर गाइडलाइन को क्रियांवित करने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि शहर के बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्ट नहीं किया जाएगा। इन्हें खुद ही कूड़ा कलेक्शन और उसके डिस्पोज की व्यवस्था करनी होगी। इतना ही नहीं अगर कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस नियम को फॉलो नहीं करेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रतिष्ठान तक सील गाइडलाइन में यह भी शामिल है कि अगर कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान कूड़ा निस्तारण की प्रॉपर व्यवस्था नहीं करता है तो पहले उस पर जुर्माना किया जाएगा, अगर इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो उसके प्रतिष्ठान को सील तक किया जा सकता है। यह कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी।कहलाते हैं बल्क जेनरेटर्स
जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से डेली सौ किलो से अधिक कूड़ा जेनरेट होता है, उन्हें बल्क जेनरेटर्स कहा जाता है। निगम के अधिकारियों की माने तो गाइडलाइन में साफ है कि इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने यहां कूड़ा कलेक्शन और उसके निस्तारण की व्यवस्था खुद करनी होगी। निगम ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्ट नहीं करेगा। जारी हो चुका है नोटिस नगर निगम की ओर से शहर में करीब 332 बल्क जेनरेटर्स चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें कई बार खुद कूड़ा निस्तारण की नोटिस भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी किसी भी प्रतिष्ठान ने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की है। बाक्स ये होंगे शामिल - होटल - रेस्टोरेंट - शॉपिंग कॉम्प्लैक्स - बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान दी जाएगी ट्रेनिंग निगम प्रशासन पहले सभी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खुद कूड़ा कलेक्शन और उसके निस्तारण की ट्रेनिंग देगा। लक्ष्य रखा गया है कि ट्रेनिंग प्रोग्राम 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी वेट कूड़ा कलेक्ट करेंगेनिगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से कूड़ा कलेक्शन और उसके निस्तारण की प्रॉपर व्यवस्था नहीं होती है, तब तक निगम की ओर से सिर्फ वेट कूड़ा कलेक्ट किया जाएगा। वेट कूड़े में पॉलीथिन, प्लास्टिक, कांच की शीशी इत्यादि कंपोनेंट्स शामिल होते हैं। जबकि ड्राई कूड़े में ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जिनकी मदद से खाद बनती है।
बाक्स दिसंबर 19 तक लक्ष्य तीन दिन पहले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें सभी नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि दिसंबर 19 तक हर हालत में मैनेजमेंट की सभी गाइडलाइन लागू की जाए। बाक्स अस्पताल भी शामिल निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह ही अस्पतालों को भी मेडिकल वेस्ट के संग्रहण और उसके निस्तारण की व्यवस्था खुद करनी होगी। इसके लिए अस्पताल संचालकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। वर्जन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की गाइडलाइन के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। सभी बल्क जेनरेटर्स को इस बारे में अवगत कराने के साथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी। पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम