ब्‍लूमबर्ग के रॉबिनहुड इंडेक्‍स ने खुलासा किया है कि दुनियाभर के अमीरों को अपने देश का खर्चा उठाना पड़े तो वे कितने दिन तक यह खर्चा उठा सकते हैं। भारत के मुकेश अंबानी के पास इतनी संपत्ति है कि वह अपने देश का खर्चा पूरे 20 दिनों तक उठा सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया का कौन धनकुबेर अपने देश का कितने दिन तक खर्चा उठा सकता है।


एक साल तक चला सकता है यह बंदा अपने देश का खर्चाइस सर्वेक्षण में 49 देशों के अमीरों की संपत्ति और उस देश के खर्चों को शामिल किया गया है। इसके आधार पर ही यह सूची जारी की गई है। इस रिपोर्ट में चार महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं अंगोला, आस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड की हैं। इस लिस्ट को देश के खर्चे और उस देश के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से तुलना करके तैयार की गई है।जापान, अमेरिका जैसे चार देशों का खर्चा सबसे महंगा
इस लिस्ट में साइपरस देश के सबसे अमीर व्यक्ति के पास 10 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है और वे अपने देश का खर्चा एक साल से भी अधिक समय तक चला सकते हैं। जापान, अमेरिका, पोलैंड और चीन जैसे देशों का खर्चा चलाना काफी महंगा है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी से ज्यादा संपत्ति होने के बावजूद जैक मा चीन का खर्चा सिर्फ 4 दिन तक ही उठा सकते हैं।दुनिया के कौन धनकुबेर कितने दिन चला सकता है देश


देश चलाने के लिहाज से देखें तो हांग कांग के ली का शिंग अपने देश का खर्चा 191 दिन तक उठा सकते हैं। ली का शिंग के पास 34.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। मेक्सिको के कॉलोस स्लीम 82 दिनों तक देश का खर्च उठा सकते हैं। इनके पास कुल संपत्ति 62.8 अरब डॉलर है। स्पेन के अमांसियो ऑर्तेगा 48 दिनों तक अपने देश का खर्च चला सकते हैं। अमांसियो के पास कुल संपत्ति 75.3 अरब डॉलर है।जेफ बेजॉस अमेरिका का खर्च सिर्फ 5 दिन तकअमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजॉस 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अपने देश अमेरिका का खर्च सिर्फ 5 दिन तक ही चला सकते हैं। जबकि चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा 45.5 अरब डॉलर की अपनी कुल संपत्ति के साथ 4 दिनों तक अपने देश का खर्चा चला सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कारोबारी मुकेश अंबानी पूरे 20 दिनों तक देश का खर्चा चला सकते हैं। इनकी कुल संपत्ति 40.3 अरब डॉलर है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh