एक फाइव सीटर कार मे आप ने अधिकतम कितने लोगों को बैठे हुए देखा है। ज्‍यादा से ज्‍यादा छह या सात लोग ही फाइव सीटर कार मे बैठ सकते हैं। जिसके बाद वो अपनी जगह से टस से मस भी नही हो पाएंगे। अगर मैं आप से कहूं कि पांच लोगों की जगह मे 10 लोग भी बैठ सकते हैं तो क्‍या आप मेरा यकीन करेंगे। शायद नहीं पर हम आज आप को जो दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आप चौंक जरूर जाएंगे।

एक कार से उतरने इतने लोग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार से एक साथ इतने लोग कैसे उतरते हैं। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि कैसे एक कार मे इतने लोग एक साथ बैठे होंगे। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में दिखा कि कुछ लोगों से भरी एक लाल रंग की कार रूकती है। कार से सबसे पहले ड्राइवर उतरता है। फिर शुरु होता है कार से सवारियां उतरने का सिलसिला। जो थमने का नाम ही नही लेता है। फाइव सीटर कार मे कैसे इतने लोग बैठ सकते हैं।

 


फाइव सीटर कार मे है इतनी जगह
पहले कार से आगे की सीट पर बैठे हुए लोग उतरते हैं। फिर पिछले सीट का दरवाजा खुलता है और लोग उतरना शुरू होते हैं। सभी लोग हंसते हुए और हाथ हिलाते हुए उतरते हैं। एक शख्स के हाथ में तो गिनती बढ़ते-बढ़ते 10 तक पहुंच जाती है। लेकिन अभी यह संख्या यहीं समाप्त नहीं होती है। अब एक शख्स कार की डिकी को खोलता है। डिकी खोलने के बाद भी कार से लोग निकलते हैं। आप हैरान हो जाएंगे कि कैसे कार मे एक साथ इतने लोग बैठ सकते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra