डिजिटल इंडिया के लिए इन दिनों भारत सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। जिससे इन दिनों पूरे देश डिजिटल लॉकर को लेकर खास चर्चा हो रही है। देश हाल ही में इसकी शुरुआत होने से अभी बड़ी संख्‍या में लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। लोगों को इससे होने वाले फायदे और इसका उपयोग कैसे होगा यह तक नहीं पता है। ऐसे में आइए जानें इस डिजिटल लॉकर की पूरी एबीसीडी...


डिजिटल लिंक हाल ही में डिजिटल लॉकर सर्विस की शुरुआत हुई है। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डीईआईटीवाई) ने हाल ही में डिजिटल लॉकर का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। जिससे अब आप अपने सभी दस्तावेजों को डिजिटल लिंक में पेस्ट कर सकते हैं। फ्री सर्विसअकाउंट बनाने के बाद यहां पर दिए गए ऑप्शन में आप अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर दीजिए। जिससे ये सभी यहां पर हमेशा के लिए टाइट सिक्योरिटी में आ जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि यह सर्विस पूरी तरह से फ्री है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra