चंद्रयान -2 और चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 7 सितंबर को चंद्रयान -2 चांद की सतह पर लैंड करेगा। आइए यहां जानें इस ऐतिहासिक पल को आप कहां और कैसे देख सकते हैं।


कानपुर। इंडियन स्पेस एजेंसी इसरो चंद्रयान -2 के साथ इतिहास रचने को तैयार है। उसका दूसरा मून मिशन सफलता के बेहद करीब है। चंद्रयान -2 चांद के बेहद पास पहुंच चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक 7  सितंबर को चंद्रयान -2 और चांद सतह पर लैंड करेगा।7  सितंबर को सुबह करेगा चांद पर लैंडिंग इसरो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक भारत का चंद्रयान 7 सितंबर को सुबह 1:30 से  2:30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह से संपर्क करेगा। इसके बाद रोवर 5:30 बजे से 6:30 बजे के बीच रोल आउट होगा। खास बात तो यह है कि आप इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकते हैं। यहां देखा जा सकेगा इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण व लाइव अपडेट


इसरो अपनी वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर बंगलुरु के सैटेलाइट कंट्रोल सेंटर (SCC) के कंट्रोल रूम से इस ऐतिहासिक पल को टेलीकास्ट करेगा। वहीं भारत के प्रेस इंफॉरमेशन ब्यूरो के यूटयूब चैनल https://www.youtube.com/user/pibindia पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके अलावा मिनट-दर-मिनट अपडेट के लिए, इसरो केटि्वटर हैंडल  https://twitter.com/isro को भी फॉलो कर सकते हैं।नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर भी कवरेज

वहीं नेशनल जियोग्राफिक ने भी घोषणा की है कि चंद्रयान -2 लॉन्चिंग को वह भी कवर करेगा। वहीं टीवी चैनल नासा के अंतरिक्ष यात्री जेरी लिनेगर को भी  ला रहा है जो एक स्पेशल चैट शो में दर्शकों के साथ अंतरिक्ष के अपने अनुभव साझा करेंगे। बता दें कि इस खास दिन का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है।दिल्ली का सुयांश भी पीएम मोदी के साथ देखेगा 'चंद्रयान -2' की लैंडिंगचंद्रमा पर लैंडिंग कराने वाला भारत चौथा देशचंद्रयान -2 की सफलतता के बाद अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर लैंडिंग कराने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। बता दें कि 22 जुलाई को भारत  का स्वदेशी मून मिशन चंद्रयान -2 को दोपहर 2.43 बजे आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ था।चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरता देख सकेंगे यूपी के दो छात्र

Posted By: Shweta Mishra