अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाली मेगा शो 'हाउडी मोदी' तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर ह्यूस्टन में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हम इवेंट से जुड़ीं 10 खास बातें जानेंगे...


कानपुर। अमेरिका के ह्यूस्टन में रविवार को 'हाउडी मोदी' मेगा शो आयोजित किया जा रहा है। भारत ही नहीं दुनिया भर की नजरें इस शो पर टिकी हैं। हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हम इस इवेंट से जुड़ीं 10 खास बातें बताने जा रहे हैं...1. 50,000 लोग हो सकते हैं शामिल ह्यूस्टन में 22 सितंबर यानी कि रविवार को हो रहे 'हाउडी मोदी' मेगा शो में करीब 50,000 लोग शामिल हो सकते हैं, जिसमे से करीब 8,000 मोदी फैन ह्यूस्टन के बाहर से आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की अहमियत का अदांजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस मंच पर पहुंच रहे हैं। इस इवेंट में एक हजार वालंटियर, 400 सिंगर व डांसर और अन्य आयोजक भी मौजूद रहेंगे।


2. टेक्सास इंडिया फोरम द्वारा किया गया है मेगा शो का आयोजन

'हाउडी मोदी' मेगा शो का आयोजन रविवार को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में किया गया है। यह कार्यक्रम भारतीय समय के अनुसार शाम 8.30 (स्थानीय समय सुबह 10 बजे) बजे से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह इवेंट करीब तीन घंटे तक चलेगा। इस कार्य्रक्रम का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम द्वारा किया गया है।'3. हाउडी मोदी का यह है मतलबबता दें कि 'हाउडी मोदी' शब्द 'हाउ डू यू डू?' से लिया गया है। आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में किया जाता है।4. 60 से अधिक अमेरिकी सांसद हो सकते हैं शामिलइस कार्यक्रम में अमेरिका के सैकड़ों प्रमुख व्यापारी और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी के स्टेनी होयर सहित 60 से अधिक अमेरिकी सांसद भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।5. 400 भारतीय कलाकारों ने किया परफॉर्म भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विविधता का प्रदर्शन करने के लिए आयोजकों ने एक 90 मिनट का सांस्कृतिक वीडियो भी बनाया किया है। इस वीडियो का नाम 'वोवेन : द इंडियन अमेरिकन स्टोरी' रखा गया है। इस वीडियो में टेक्सास और पूरे अमेरिका में रहने वाले 400 भारतीय कलाकारों ने परफॉर्म किया है। 6. तीसरी बार अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

'हाउडी मोदी' इवेंट के जरिये पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय को तीसरी बार अमेरिका में बड़े पैमाने पर संबोधित करेंगे। इससे पहले 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी ने बड़े स्तर पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया था। दोनों ही कार्यक्रमों में 20,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।7. भारतीय समुदाय के योगदानों पर दिया जायेगा जोर ह्यूस्टन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शायेगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अमेरिका के समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदानों पर भी जोर दिया जायेगा। 8. एक साथ एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगेऐसा पहली बार होगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।9. भारतीय टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा यह कार्यक्रमयह कार्यक्रम भारतीय टीवी चैनलों पर अमेरिका और भारत दोनों में दिखाया जाएगा। अमेरिका में हजारों और टेक्सास में सैकड़ों संस्थाएं इस कार्यक्रम का लाइव ब्रॉडकास्ट कराने वाली हैं। 10. ऊर्जा और व्यापार संबंध जैसे मुद्दों पर हो सकती है चर्चाइस कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा और व्यापार संबंध जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसे अटेंड करने के बाद ट्रंप न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे।

Posted By: Mukul Kumar