बाॅलीवुड एक्टर रितिक रोशन आज दोपहर में मुंबई पुलिस ऑफिस पहुंचे। रितिक यहां पांच साल पुराने केस को लेकर एक बयान दर्ज करवाने आ रहे हैं। ये मामला कंगना रनोट से भी जुड़ा है।

मुंबई (पीटीआई)। अभिनेता रितिक रोशन आज अपनी 2016 की शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। 2016 में, रितिक रोशन ने कंगना रनोट को एक कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर रितिक को बेवकूफ कहा था। उस वक्त दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक हुई थी। मगर रितिक ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के साथ कोई संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कंगना रानोट ने उन्हें सैकड़ों बेतुके ईमेल भेजे थे।

जानें क्या है पूरा मामला
बाद में, रितिक रोशन ने एक शिकायत दर्ज की जिसमें आरोप लगाया गया कि कोई कंगना रनोट को उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मेल कर रहा था। जिसको लेकर सारा कंफ्यूजन हुआ था। कंगना को लगा कि ये मेल रितिक की तरफ से आ रहे। मगर क्रिश एक्टर ने इसे सिरे से नकार दिया। इसके बाद रितिक की शिकायत पर धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके प्रतिरूपण द्वारा धोखा देने वाले कानूनों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा केस
2016 में, साइबर सेल ने रितकक रोशन के लैपटॉप और फोन को भी जांच के लिए लिया था। पिछले साल दिसंबर में, रितिक रोशन के वकील ने लंबित जांच के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था। रितिक इसी टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाने आज मुंबई पुलिस ऑफिस पहुंचे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari