अपनी जबरदस्त पर्सनालिटी और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के चर्चित और हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच उन्हें एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक सभी खूबसूरत एक्टरों को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर बन गए हैं।


दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर बने ऋतिक दरअसल, worldstopmost.com ने हाल ही में दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टरों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड  के सुपरस्टार ऋतिक रोशन हॉलीवुड के रॉबर्ट पैटिनसन और क्रिस इवांस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टरों में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में टॉम हिडलेस्टन, हेनरी कैविल, नूह मिल्स जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय सितारों के नाम भी शामिल हैं। सलमान खान भी लिस्ट में शामिल
ऋतिक रोशन के अलावा बॉलीवुड के एक और चर्चित चेहरे ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। बता दें कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी पांचवें नंबर पर काबिज हैं। इसका मतलब है कि सलमान खान अब दुनिया के पांचवें सबसे हैंडसम एक्टर बन गए हैं। बता दें कि अगर पिछले साल यानी 2017 की लिस्ट पर नजर डालें तो ऋतिक तीसरे तो वहीं सलमान लिस्ट में दसवें पायदान पर थे। ऋतिक की आने वाली फिल्मबहरहाल ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म पटना के एक मशहूर मैथेमैटिसियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। जानकार के मुताबिक यह फिल्म इस साल के नवंबर तक रिलीज हो सकती है।

Posted By: Mukul Kumar