बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम बॉलीवुड में जब भी सामने आता है तो दो ही चीजें याद आती हैं एक उनका डैशिंग लुक और दूसरा उनका जबदस्त स्टाइल। आज यानी 10 जनवरी को ऋतिक अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये तो सभी जानतें हैं कि ऋतिक जितना प्यार अपने बच्चों से करते हैं ठीक उतना ही प्यार देशभर के बच्चों से भी करते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके कुछ ऐसे फिल्मों के बारें में बतायेंगे जो पूर्ण रूप से बच्चों पर आधारित हैं।


सबसे पहले 'कोई मिल गया' बच्चों पर आधारितसाल 2003 में आई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' पूर्ण रूप से बच्चों पर आधारित थी। इसमें ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा ने भी मुख्य किरदार में नजार आई थीं। इस फिल्म में एक एलियन को दिखाया गया था, जिसका नाम जादू था और वो धूप से चार्ज होता था। खास बात ये थी कि इस फिल्म में ऋतिक खुद एक बच्चे के किरदार में हैं। यह फिल्म बच्चों को बहुत पसंद आने के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक ने बच्चों के बीच एक नई पहचान बना ली।कृष 3 बच्चों पर आधारित फिल्म
साल 2013 में आई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'कृष 3' भी 'कोई मिल गया' सीरीज की एक फिल्म थीं। यह फिल्म भी पूरी तरह से बच्चों पर आधारित थी। इसमें ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानौत और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इस फिल्म में ऋतिक और विवेक को हवा में उड़ने के साथ कई कलाकारी करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।   

Posted By: Mukul Kumar