आजकल साइबर क्राइम इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि कब कौन इसका शिकार हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसका हालिया उदाहरण बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन हैं। कल अभिनेता का फेसबुक पेज हैक हो गया। इतना ही नहीं हैकर ने उनके पेज पर काफी कुछ बदल भी दिया था। हालांकि अब तो रितिक का पेज ठीक हो गया है। आइए जानें कैसे क्‍या हुआ रितिक के पेज के साथ...


लाइव तस्वीरें अपलोडबॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन के फेसबुक पेज जब हैक हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अकाउंट को हैक करने वाले शख्स ने सबसे पहले उनके फेसबुक पेज पर उनकी तस्वीर बदलकर अपनी फोटो लगाई। इसके बाद उनके फेसबुक पेज पर अपनी कुछ लाइव तस्वीरें भी अपलोड की। रितिक के फैन ने कीवहीं कहा जा रहा है कि यह हरकत रितिक के किसी फैन ने की है। बतादें कि साइबर क्राइम का शिकार हुए रितिक रोशन कोई पहले शख्स नहीं हैं। इसके पहले कई और बॉलीवुड स्टार्स भी इसका शिकार हो चुके हैं। उनके फेसबुक व ट्वीटर पेज हैक हो चुके हैं। जिनमें इरफान खान, अभिनेता शाहिद कपूर, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत व अभिनेत्री नेहा शर्मा जैसे कई स्टार शामिल हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra