- नगर निगम प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों के बीच हुई सुरक्षा संबंधी बैठक

-निगम की अपील, 5 नंबवर को सुबह 9 से 11 बजे तक सिटी में वाहन लेकर न निकलें

- आज डीएम लेंगे बैठक, संडे को तैयारियों को दिया जाएगा फाइनल टच

देहरादून,

से टू नो प्लास्टिक कैंपेन के लिए दून में एक लाख लोगों की 50 किमी लंबी ह्यूमन चेन बनाकर रिकॉर्ड कायम करने के लिए नगर निगम प्रशासन दिन रात एक किए हुए है। 5 नवंबर को एक लाख लोगों की ह्यूमन चेन बनाकर प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को अवेयर किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कितने लोग चेन में शामिल होने को तैयार हुए हैं, इसका स्पष्ट आंकड़ा निगम के पास नहीं हैं। निगम प्रशासन द्वारा स्कूल, कॉलेजेज, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को एप्रोच कर रहा है। फ्राइडे शाम को निगम प्रशासन की आईजी व एसएसपी के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर बैठक हुई।

ह्यूमन चेन नगर निगम का एग्जाम

से नो टू प्लास्टिक कैंपेन के तहत एक लाख लोगों की 50 किलोमीटर लंबी ह्यूमन चेन बनाना और उसे मैनेज करना नगर निगम का एग्जाम होगा। 5 नवंबर को नगर निगम ने सभी दूनवासियों से अपील की है कि वे इस दिन सुबह 9 से 11 बजे तक शहर में व्हीकल लेकर न निकलें। ताकि, ह्यूमन चेन में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स व आम लोगों की स्कि्योरिटी अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने दूनवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए संदेश देने के लिए वे ह्यूमन चेन में शिकरत करें। कहा कि ह्यूमन चेन भी निगम का असल एग्जाम होगा।

सचिवालय से निकली अवेयरनेस रैली

फ्राइडे को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की पब्लिक अवेयरनेस रैली को फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने कहा कि पॉलीथिन से मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के लिए पब्लिक अवेयरनेस जरूरी है। सचिवालय स्टाफ द्वारा पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून के लिए जो पब्लिक अवेयरनेस पैदल यात्रा की जा रही है, इसके रिजल्ट आने वाले समय में बेहतर नजर आएंगे। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि दून से प्लास्टिक को हमेशा के लिए खत्म करने को पब्लिक आगे आए और अपनी जिम्मेदारी समझे। बताया कि पब्लिक अवेयरनेस के कारण ही दून में अब तक प्लास्टिक के यूज में करीब 60 परसेंट तक की कमी आई है। इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी, एसीएस राधा रतूड़ी, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के अलावा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हर हरेला पर्व, एक दिन प्लांटेशन

सीएम ने कहा कि 16 जुलाई 2020 को हरेला पर्व पर पूरे स्टेट में एक ही दिन प्लांटेशन किया जाएगा। प्रयास है कि इसके बाद हर हरेला पर्व पर सिर्फ एक घंटे में पूरे प्रदेश में प्लांटेशन हो।

हर वीक स्कूलों में 5 मिनट का लेक्चर

सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता पर बड़े स्तर पर पब्लिक अवेयरनेस की जरूरत है। स्कूलों में हर वीक स्वच्छता व पॉलीथिन मुक्ति पर 5 मिनट का लेक्चर दिया जाए। आज प्लास्टिक का इस्तेमाल सामाजिक बुराई बन गई है। पॉलीथिन मुक्त दून के लिए नगर निगम का कैंपेन चलाया जा रहा है, इसके बेहतर रिजल्ट मिल रहे हैं। दून को जल्द ही पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त करने के लिए जन सहयोग जरूरी है।

आज पुलिस हेड क्वार्टर से निकलेगी रैली

प्लास्टिक पर बैन को लेकर सचिवालय के बाद सैटरडे को आज पुलिस हेडक्वार्टर से सुबह 10.30 पब्लिक अवेयरनेस रैली निकलेगी। इसमें सबसे आगे पुलिस बैंड होगा। डीजीपी फ्लैग ऑफ करेंगे और रैली के साथ पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। रैली के जरिए जनता के बीच 'से टू नो प्लास्टिक' का मैसेज देने की कोशिश होगी।

ह्यूमन चेन पर आज डीएम लेंगे बैठक

3 नवंबर यानी संडे को ह् यूमन चेन को लेकर तैयारियां फाइनल की जानी हैं। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। आज (सैटरडे)को डीएम इस संबंध में विभागों की अहम बैठक लेंगे। कैंपेन को नगर निगम लीड करेगा जबकि पुलिस व प्रशासनिक विभाग इसमें सहयोग देंगे। सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा रहेगा क्योंिक खुद सीएम इस कैंपेन में शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्षदों के पार्टिसिपेशन पर संशय

निगम ने हर पार्षद से अपने क्षेत्र से 100 लोगों को ह् यूमन चेन में शामिल कराने की अपेक्षा की है। लेकिन कांग्रेस के 33 पार्षद इसको बीजेपी का प्रोग्राम मान रहे हैं। कांग्रेस के नगर निगम पार्षद ह्यूमन चेन में शामिल होंगे या नहीं, 3 नवंबर को स्पष्ट हो पाएगा। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के अलावा कुछ कांग्रेस के पार्षदों का कहना है कि 3 नवंबर को होने वाली बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Posted By: Inextlive