दिव्या श्रीवास्तव फिल्‍म समीक्षक । ह्यूमन हाल के दौर में बनी एक बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। ह्यूमन पर दवा ट्रायल को लेकर बनी इससे अच्छी थ्रिलर सीरीज नहीं हो सकती है। शेफाली और कीर्ति कुल्हारी ने कमाल कर दिखाया है। यह सीरीज वर्तमान दौर में बनी सीरीज में सिर्फ कहानी नहीं मेकिंग के लिहाज से भी बेस्ट बनी है। पढ़ें पूरा रिव्यू...


वेब सीरीज : ह्यूमनकलाकार : शेफाली शाह, कीर्ति कुल्हारी, राम कपूर, विशाल जेठवा, आदित्य श्रीवास्तव, सीमा बिस्वासनिर्देशक : विपुल अमृतलाल शाह, मोजेज सिंहचैनल : डिज्नी प्लस हॉटस्टाररेटिंग : साढ़े तीन स्टारक्या है कहानी
यह कहानी ह्यूमन द्वारा ट्रायल की कहानी है। सबसे अच्छी बात इस सीरीज की यह है कि इस सीरीज का दारोमदार दिया है दो बेहतरीन अभिनेत्रियों पर। कीर्ति और शेफाली शाह। डाॅ.क्टर गौरी नाथ के रूप में शेफाली शाह अपने अस्तपाल मंथन को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं। उनकी जिंदगी में भूचाल तब आता है, जब डाॅ.. सायरा यानी कीर्ति कुल्हारी की उनकी जिंदगी में एंट्री होती है। एक इंजेक्शन बनाया गया है और उसे मानवों पर एक ट्रैप व स्कैम के तहत ट्रायल लिया जा रहा है। इस पूरे ट्रायल में राजनेता, उद्योगपति सभी बड़े नाम शामिल हैं। दवा एस 93 आर का हर इंसान पर अलग असर हो रहा है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक मंगू (विशाल) की मां पर इस दवा ने बुरी तरह से रिएक्शन कर दिया है। अब ऐसे में उन गरीब लोगों का क्या होता है, उनके मुआवजे का क्या होता है, जो उन मासूमों को मिलना चाहिए। सत्ता, लालच, पैसा, शोहरत के बीच ह्यूमन इंसानों पर होने वाले अमानवीय मेडिकल ट्रॉमा की कहानी है, जिसमें काफी ट्विस्ट हैं। डाॅ. सायरा कैसे इस गुत्थी को सुलझा पाती हैं। यह देखना बेहद दिलचस्प है।क्या है अच्छाकहानी की स्टोरीलाइन बेहतरीन है। कहानी में मंजे हुए कलाकार है। काफी अच्छे सन्दर्भ दिए गए हैं। अलग अप्रोच हैं।क्या है बुराकुछ सीन जबरन डाले गए हैं, ताकि सनसनी बनाई रखी जाये, उसे न भी किया जाता तो कहानी इतनी दमदार थी कि आसानी से काम चल सकता था।अदाकारीकीर्ति और शेफाली इस कहानी की सबसे बड़ी खासियत हैं। दोनों ने क्या एलिगेंस से अपने किरदारों में विभिन्नत्ता देते हुए अभिनय किया है। शेफाली एक के बाद एक सीरीज में और अधिक निखर रही हैं, कीर्ति अपनी सादगी से बहुत प्रभावित करती हैं। विशाल में काफी पोटेंशियल नजर आया है, हालांकि इस फिल्म में उनका उतना इस्तेमाल नहीं हुआ है। आदित्य श्रीवास्तव फॉर्म में नजर आये हैं। राम कपूर के लिए सीरीज में कुछ खास करने को नहीं था।वर्डिक्टइसे देखना बिल्कुल मिस नहीं करें, दर्शकों को पसंद आएगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh