आई अलर्ट

- दिल्ली की तर्ज पर रांची में मानव तस्करी के लिए मेला लगाने की तैयारी

- मार्च में मोरहाबादी में आयोजित होगा कार्यक्रम

- मानव तस्करों ने सोशल साइट्स पर दी जानकारी

- खुफिया विभाग हो रहा है तैयार

>ranchi@inext.co.in

RANCHI(14 Jan): दिल्ली के बाद अब रांची मानव तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बनने वाली है। मानव तस्कर रांची में भी ऐसा मेला लगाने वाले हैं, जहां से लड़कियों को रोजगार के लालच में शोषण व सेक्स ट्रैफिकिंग में झोंका जा सके। इसको लेकर मानव तस्कर गिरोहों ने सोशल साइट्स पर मार्च-अप्रैल में रांची में एक मेला लगाने की योजना बनाई है। झारखंड पुलिस का खुफिया विभाग भी मानव तस्करों के इस मेला आयोजन पर पैनी निगाह रखे हुए है। सूत्रों के मुताबिक, रांची व उसके आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों को दिल्ली, हरियाणा, नौकरी के नाम पर ले जाया जाएगा और फिर वहां से उनकी तस्करी की जाएगी।

गल्फ कंट्री भेजी जाती हैं लड़कियां

सोशल एक्टिविस्ट बैजनाथ कुमार कहते हैं कि पहले यह मेला दिल्ली में लगाया जाता था और वहां से चुनिंदा लड़कियों को दूसरे देशों में भेजा जाता था। अब चूंकि झारखंड में एएचटीयू थाने खुल जाने और विभिन्न जगहों पर मानव तस्करों के खिलाफ केंद्र खुल जाने से मानव तस्कर किसी भी लड़की को बाहर ले जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में वे लोग रांची में ही मेले का आयोजन करना चाहते हैं, ताकि यहां के अभिभावकों को समझाया जा सके और उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनकी सहमति से दूसरे राज्यों में ले जाया जा सके। मानव तस्कर झारखंड की लड़कियों को दूसरे देशों जैसे सिंगापुर, मलयेशिया और गल्फ कंट्री में भेजते हैं।

ह्यूमन ट्रैफिकर की झारख्ांड पर नजर

बताया जाता है कि मानव तस्कर झारखंड को अपना टारगेट बना रहे हैं। इस टारगेट में मानव तस्करों की भूमिका यहां यह है कि वे ह्यूमन ट्रैफिकिंग के माध्यम से लड़कियों के अभिभावकों को भरमा सकें और रूरल एरियाज मानव तस्करी का जरिया बन सके। इस मामले में झारखंड हाई कनेक्टिविटी, अच्छी क्वालिटी के महामार्ग, सड़क, ट्रेन व ट्रांसपोर्ट के दूसरे बेहतर साधनों की वजह से ऐसा करने से बाध्य हो रहा है।

Posted By: Inextlive