RANCHI: चुटिया पुलिस ने एक कॉलेज की छात्रा को मुंबई में बेचने के आरोपी मो। कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार अहले सुबह पुलिस ने आरोपी को धनबाद स्थित घर से पकड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कॉलेज छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि कई माह से उन लोगों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली कॉलेज छात्रा को बहला-फुसला कर भगाने का मामला 24 फरवरी को सामने आया था। छात्रा को भगाने का आरोप धनबाद स्थित झरिया के बस्ता टोली निवासी मो कलीम पर लगा था।

पीएम साहब, मानव तस्करों को दें कड़ी सजा

वॉयस ऑफ सर्वाइवर्स कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को मानव तस्करी की शिकार बालिकाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र में अपने मन की बात लिखी। जिसमें बालिकाओं ने मानव तस्करी करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। कांके रोड स्थित होलीडे होम में झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान एटसेक एवं भारतीय किसान संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सर्वाइवर्स नेटव‌र्क्स नाम से राष्ट्रीय स्तर के संगठन का निर्माण किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त आइपीएस व टीआइएसएस के चेयरमैन प्रो। डॉ। पीएम नायर ने कहा कि हर छह महीने पर कार्यक्रम होगा। एटसेक के झारखंड प्रमुख सह भारतीय किसान संघ के निदेशक संजय कुमार मिश्र, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बडोला व एटसेक दक्षिण एशिया के अध्यक्ष मानवेंद्र नाथ मंडल ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बिहार, झारख्ाड, पश्चिम बंगाल, ओडि़सा, उत्तराखंड, यूपी, छत्तीसगढ़ व दिल्ली समेत 90 पीडि़ताएं मौजूद थी।

Posted By: Inextlive