-विनर फ्लावर बने रहे स्टार अट्रेक्शन

-सेल्फी लेने में लगे रहे लोग

LUCKNOW: खिली धूप के बीच रंग-बिरंगे गुलदाउदी और कोलियस जैसे विदेशी फूलों की बात हो तो समां कुछ और होता है। जब बात फ्लावर शो देखने वालों की हो तो जहां नजर घुमाएं रंग बिरंगे और खूबसूरत फूलों की छटा मंत्रमुग्ध कर रही थी। फूलों के इस गुलशन में आकर हर कोई सुंदर छटा को अपनी नजरों में बसा लेना चाहता था। मौका था एनबीआरआई में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो का। प्रदर्शनी का उद्घाटन डा.ॅ आनंदी सुब्रमण्यम, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने किया।

खूब ली सेल्फी

शनिवार को सीएसआईआर, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य वैज्ञानिक डॉ। एसके तिवारी ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 132 प्रदर्शकों ने 1215 प्रविष्टियों को प्रदर्शित किया। वहीं फ्लावर शो में परिवार और दोस्तों के साथ लोग मौज मस्ती के मूड में दिखाई दिए। बच्चें जहां फूलों को छूकर खुश हो रहे थे। वहीं दोस्तों का ग्रुप सेल्फी और फुल टू मस्ती करने में लगा हुआ था। लोग पूरी फैमली सहित फोटो खिंचवाने में लगे हुए थे।

यह फूल रहे शो स्टार

फ्लावर शो में किंग ऑफ , शो क्वीन ऑफ शो, प्रिंस ऑफ शो और फ्लावर ऑफ द ईयर समेत कई टाइटल दिए जाते हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर आर्कषित करते हैं। सभी पुरस्कार रविवार को दिए जाएंगे, जहां क्वीन ऑफ द शो कोरियन टाइप, प्रिंस ऑफ द शो रॉयल प्रिंसेज, फ्लावर ऑफ द शो सोनार बांगला और किंग ऑफ द शो डॉरिज क्वीन यूलो शो स्टार रहे।

शॉपिंग का भी मजा

दूसरी ओर प्रदर्शनी देखने आए लोग यहां पर देशी विदेशी फूलों के साथ बीजों को भी खरीद सकते हैं। वहीं बागबानी और फूलों की देखभाल के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं।

आज होगा समापन

प्रदर्शनी का समापन समारोह रविवार को 4 बजे होगा, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। इसमें प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कबीना मंत्री आशुतोष टंडन मुख्य अतिथि होंगे।

Posted By: Inextlive