छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कदमा थाना एरिया स्थित रानीकुदर स्थित एक धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक सामान फेंके जाने के बाद क्षेत्र में तनाव कायम हो गया। इससे दो गुटों के लोगों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और सिचुएशन को कंट्रोल में करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच भी टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सिचुएशन कंट्रोल में था।

आक्रोशित हुए लोग

फ्राइडे की देर शाम रानीकुदर स्थित एक धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक सामान फेंक दिया था। जब स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां अक्सर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे नाराज लोगों ने इस घटना को लेकर अपना आक्रोश जताया।

टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

इधर मामले की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित लोगों ने रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। वे लोग घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

लाठी चार्ज और पथराव, घायल हुए सार्जेंट मेजर

इस बीच वहां दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया। सिचुएशन कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। इसके बाद भगदड़ मच गई, लेकिन लोगों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। पथराव में सार्जेट मेजर भी घायल हो गए। बाद में उनका प्राईमरी ट्रीटमेंट कराया गया।

एमपी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे

इधर दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई झड़प के बाद पथराव व लाठी चार्ज में फोटोग्राफर व जर्नलिस्ट्स भी घायल हो गए। बाद में उन्हें भीड़ से अलग किया गया। दूसरी ओर आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एमपी विद्युत वरण महतो के अलावा पूर्व विधायक सरयू राय सहित अन्य लोग भी मौक पर पहुंचे।

Posted By: Inextlive