- गला रेतकर महिला हुई थी महिला की हत्या

- फैमिली मेंबर्स ने लाश की पहचान की

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के कुसम्ही जंगल की झाड़ी में 11 अगस्त को 30 वर्षीय महिला की निर्वस्त्र लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया था। महिला की हत्या कर लाश को झाड़ी में फेंक दिया गया था। थर्सडे मार्निग पति रामू प्रसाद और भतीजे अशोक ने महिला की लाश की शिनाख्त की। उसकी पहचान पिपराइच के सिधावल निवासी रामू प्रसाद की पत्‍‌नी निशा देवी के रूप में हुई।

तीन दिन से तालपता थी मृतका

रामू प्रसाद की 30 वर्षीय पत्‍‌नी निशा देवी 9 अगस्त को संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में रहने वाली अपनी बहन ऊषा देवी के घर गयी थी। वह 10 अगस्त को अपने भाई की पत्‍‌नी मुन्नी देवी और भतीजा गोलू के साथ मानीराम के महुआरी आयी। यहां से वह एक आटो में सवार होकर गोरखपुर के लिए निकली थी। वह लगभग 4 बजे धर्मशाला के पास पहुंची। इसके बाद आटो से पिपराइच सिधावल के लिए निकली थी। बीच में बहन उषा से मोबाइल पर बात भी हुई थी, लेकिन इसके बाद किसी भी व्यक्ति से बात नहीं हो सकी। उधर पति रामू पत्‍‌नी के घर नहीं पहुंची तो पति परेशान हो गया और उसकी तलाश में लग गया। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। थक हारकर परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी

तीन दिन से परिवार के लोग निशा की तलाश कर रहे थे। 12 जुलाई को समाचार पत्र के माध्यम से फैमिली मेंबर्स को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पति रामू थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां मोर्चरी में लाश की शिनाख्त करायी गयी। रामू पत्‍‌नी की लाश देखकर फफक पड़ा। उसने बताया कि पड़ोस के एक व्याक्ति से विवाद चल रहा था। उसी ने ही मेरी पत्‍‌नी की हत्या की है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पति रामू ने बताया कि निशा सिधावल चौराहे पर चाट का ठेला लगाती थी। बगल के ही एक व्यक्ति से अक्सर उसका विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर उसने एक बार शिकायत भी की थी। शक के आधार पर पति ने अनिल नामक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।

महिला की शिनाख्त कर ली गई है। पति की तहरीर पर अनिल नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

- रामाशीष यादव, एसओ, खोराबार

Posted By: Inextlive