-घर का ताला तोड़ कर पुलिस ने कमरे से बरामद की फाफामऊ निवासी नीलम की सड़ी हुई डेड बॉडी

PRAYAGRAJ: फाफामऊ स्थित बाईपास रोड निवासी नीलम पुष्कर (28) की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया गया। बुधवार को सड़ी हुई हालत में उसकी डेड बॉडी कमरे में पाई गई। बदबू उठने पर पड़ोसी पहुंचे तो उसके घर में बाहर से ताला लगा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़ घर के अंदर पहुंची। कमरे से उसके शव को बाहर निकाला गया। लोग कयास लगा रहे हैं कि दो बच्चों के साथ फरार उसके पति मो। हसीन ने ही उसकी हत्या की होगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उसके पति ने हाथ की नस काट ली थी। चौकी पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। लाश सड़ जाने की वजह से यह क्लियर नहीं हो पा रहा कि उसकी हत्या किससे की गई।

नीलम ने की थी लव मैरिज

फाफामऊ के शंभू पुष्कर की बेटी नीलम ने मो। हसीन ने लव मैरिज की थी। इन दिनों नीलम पैतृक घर में रहती थी। बुधवार शाम नीलम के मकान से काफी बदबू आने लगी। लोगों ने इसकी सूचना फाफामऊ पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने पहुंच मेन गेट में लगा ताला तोड़ा तो कमरे में कंबल में लिपटा नीलम का सड़ा हुआ शव मिला।

हुआ था विवाद

पड़ोसियों ने छह दिन पहले पति-पत्नी को देखा था। इसके बाद से घर में ताला लगा हुआ है। मृतका के छह और आठ साल के दो बच्चे हैं। पति और बच्चे घर से गायब हैं। पड़ोसियों की मानें तो 24 अक्टूबर को नीलम और हसीन के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद हसीन ने अपने हाथ की नस काट ली थी। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा तो पंचायत हुई। पुलिस ने सुलह कराने के बाद घर भेज दिया था। शक है कि उसी के बाद नीलम की हत्या कर दी गई।

वर्जन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पति बच्चों को लेकर फरार है, इसलिए हत्या का शक उसी पर जा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

-सुरेंद्र नाथ, एसओ सोरांव

Posted By: Inextlive