-कागारौल के गांव नगला परमाल में दिया वारदात को अंजाम

-हत्या के बाद फरार पति को पुलिस ने घेराबंदी कर किया अरेस्ट

आगरा। कागारौल थाना क्षेत्र स्थित नगला परमाल में अवैध संबंध में पत्नी का विरोध बर्दाश्त नहीं हुआ तो पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। लेकिन, पुलिस ने मामले की जांच कर घटना का खुलासा किया और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

पति के अवैध संबंधों का करती थी विरोध

भरतपुर के थाना डींग के गांव सहारई निवासी रोशन ने बताया कि दस साल पहले उन्होंने अपनी बेटी रेखा की शादी थाना कागारौल के गांव नगला परमाल निवासी राजन सिंह के बेटे नेत्रपाल से की थी। आरेाप है कि दामाद नेत्रपाल के किसी लड़की के साथ नाजायज संबंध थे, जिसकी जानकारी रेखा को भी थी। रेखा इसका विरोध भी किया करती थी। रेखा ने अपने पिता रोशन को इस संबंध में बताया तो उन्होंने भी कई बार नेत्रपाल को समझाया लेकिन इसके बाद भी नेत्रपाल नहीं माना। बेटी के विरोध करने पर नेत्रपाल उसके साथ मारपीट किया करता था।

मारपीट के बाद मार दी गोली

शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेखा ने एक बार फिर इसका विरोध किया तो नेत्रपाल ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद भी रेखा का विरोध बंद नहीं हुआ तो नेत्रपाल ने तमंचे से उसको गोली मार दी। घायल अवस्था में रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच घंटे में पकड़ा हत्या पति

मृतका के पिता रोशन को देर रात सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ आगरा पुष्पांजलि अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्हें अपनी बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने घटना के बाद पति से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध निकला। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पति द्वारा बताया गया घटनाक्रम झूठा पाया गया। पुलिस ने आरोपित नेत्रपाल को अरेस्ट कर लिया। रेखा के पिता रोशन द्वारा कागारौल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नेत्रपाल ने अपनी पत्नी की हत्या की थी, क्योंकि वह अपने पति के अवैध संबंधों को विरोध करती थी। नेत्रपाल को अरेस्ट कर लिया गया है।

रवि कुमार, एसपी पश्चिमी

बरामदगी

-हत्या में इस्तेमाल तमंचा

-एक नाल में फंसा कारतूस

-दो बुलेट गोली

Posted By: Inextlive