JAMSHEDPUR: बागबेड़ा नया बस्ती में पति-पत्‍‌नी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 30 जून को ये दंपति बिहार के आरा से आए थे। इसके बाद दो दिनों तक ये लोग घर में ही ठहरे हुए थे। तीसरे दिन ड्यूटी गए तो कोरोना की जांच कराकर आने को कहा गया। इसके बाद पति-पत्‍‌नी की जांच कराई गई तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पति-पत्‍‌नी घर गए थे और उनके संपर्क में कई और भी लोग आए थे। इसलिए उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

किया जाएगा सर्वे

तीन घरों में करीब 20 लोगों का सर्वे किया जाएगा। उसके आधार पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। गुरुवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 45 कोरोना संक्त्रमित मिले, जिनमें रैफ के 19 जवान शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार शाम तक जिले में 11 संक्त्रमितों की सूचना थी। इनमें सुंदरनगर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स ( रैफ ) कैंप के तीन जवान शामिल थे। देर रात को इनकी संख्या 19 हो गई। ये सभी 29 जून को जम्मू-कश्मीर, गोरखपुर, बक्सर, बेंगलुरु, कानपुर, रायबरेली, धर्मपुर, देहरादून, रांची, हैदराबाद, हजारीबाग, वर्दमान, गंजाम से आए थे। सभी को क्वारंटीन में रखा गया था और उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

30 जून को बिहार से लौटे थे

बागबेड़ा नया बस्ती के एक दंपति 30 जून को बिहार के आरा से आए थे। इसके बाद उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा चाकुलिया में 13, पोटका में एक, धालभूमगढ़ में एक कोरोना मरीज पाए गए हैं। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल व टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जिले में सबसे अधिक 30 मई को 43 मरीज मिले थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 449 हो गई है। बुधवार तक कोरोना मरीजों की संख्या 404 थी।

संदिग्धों की जांच चल रही है

एमजीएम अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में 153 संदिग्ध मरीजों की जांच चल रही है। अब तक जिले से कुल 23148 संदिग्धों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 21720 की रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी की जांच प्रक्त्रिया में है। वहीं, जिले में अबतक 272 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पदाधिकारी व उनकी पत्नी पॉजिटिव

वहींए चाईबासा में पदस्थापित एक सरकारी अधिकारी व उनकी पत्‍‌नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनों कदमा में रहते हैं। इनकी रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से आई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ट्रूनेट मशीन से अबतक कुल 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन दोनों के संपर्क में और भी कई लोगों को आने की संभावना है। इसे देखते हुए क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही जिले में 26 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें दो मरीज 29 जून को किर्गिस्तान से आए थे। वे दोनों बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में क्वारंटीन थे। इसके साथ ही बारीडीह की एक युवती कोलकाता से लौटी थी। दिल्ली से भी एक युवक लौटा था।

डीसी भी हुए क्वारंटाइन

ईस्ट सिंहभूम के डीसी रविशंकर शुक्ला भी शुक्रवार से होम क्वारंटीन में चले गए हैं। उन्होंने अपने निजी सहायक व कार्यालय के कर्मचारियों को भी एहतियात के तौर पर रविवार तक होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया है। दरअसल गुरुवार को चाईबासा के एक सरकारी अधिकारी उपायुक्त कार्यालय आए थे, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को ही पॉजिटिव आ गई। कोरोना जांच के लिए उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों का नमूना रविवार को लिया जाएगा।

Posted By: Inextlive