आगरा। अब ताज सुरक्षा में लगे पुलिस और पीएसी के जवान धूप-बारिश में परेशान नहीं होंगे। इनके लिए यमुनापार मेहताब बाग के पूर्वी और पश्चिम की ओर प्री फेब्रिकेटेड हट बनाए जाएंगे। इसमें चार लाख से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरु किया जाएगा।

टूरिस्ट हट करेंगे पर्यटकों की मदद

ताज का दीदार करने को आने वाले सैलानियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए इसके लिए टूरिस्ट हट बनाए जा रहे हैं। इन पर सैलानियों के बैठने के लिए एसी व्यवस्था होगी। इन पर पर्यटन पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। देशी-विदेशी सैलानियों को पर्यटन पुलिस के साथ संवाद करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 14 भाषाओं के इंटरपे्रटर लगाए गए हैं। इसमें ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुरसीकरी, आगरा कैंट पर तैयार किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, जापानी, फ्रेंच, स्पेनिश, कोरियन, रशियन, मराठी, बंग्ला समेत 14 भाषाओं में बात की जा सकेगी।

Posted By: Inextlive