भारत और चीन के सैन्य नेताओं के बीच हाल में हुई बैठक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चाैधरी ने सैन्य अफसरों सवाल उठाया। इस पर राजद के मनोज झा का कहना है कि अधीर रंजन चाैधरी द्वारा भारतीय सेना पर दिए गए बयान से वह सहमत नहीं हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने की भारत-चीन के बीच सीमा गतिरोध मुद्दे पर हुई हालिया बैठक को लेकर किए गए ट्वीट पर निंदा की। भारत और चीन के सैन्य नेताओं के बीच हुई बैठक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चाैधरी ने सैन्य अफसरों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। इस पर मनोज झा आरजेडी लाॅमेकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मैं अधीर रंजन चाैधरी द्वारा भारतीय सेना (सेना प्रमुख) पर दिए गए बयान से सहमत नहीं हूं।

हमें भारतीय सेना पर गर्व

मनाेज कुमार झा ने कहा कि हमारी सेना ने दुनिया का राजनैतिक नक्शा बदल दिया है। मैं हमेशा सेना की वीरता को सलाम करूंगा। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। सवाल सेना के लिए नहीं बल्कि कार्यपालिका पर उठाया जाना चाहिए था। राजद नेता ने आगे सीमा गतिरोध पर यथास्थिति पर सवाल पूछे। आरजेडी सांसद झा ने आगे कहा कि अब तक भारत में बड़ी संख्या में लोगों के लिए कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं हुई है कि लद्दाख में क्या हुआ? कितनी घुसपैठ हुई? वर्तमान स्थिति क्या है?

Posted By: Shweta Mishra