इंडियन गर्ल्‍स क्रिकेटर्स का दिल चुराने के मामले मे भी काफी तेज है। कुछ ऐसा ही हुआ एक आस्‍ट्रेलियन क्रिकेटर के साथ जब किसी इंडियन लड़की ने उसका दिल चुरा लिया। इतना ही नही देसी गर्ल ने आस्‍ट्रेलियन क्रिकेटर को हिन्‍दी बोलना भी सिखाया। एक बातचीत के दौरान खुद इस क्रिकेट ने इसका खुलासा किया।


मेरी इंडियन गर्लफेंड ने मुझे हिंदी बोलना सिखाया हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलियन क्रिकेटर एरॉन फिंच की जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड हाफ सेन्चुरी मारने के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज हाफ सेन्चुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। फिंच ने बताया उन्हें इंडिया के साथ इंडियन गर्ल्स भी बहुत पंसद है। 2011 में हुई एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पहली गर्लफ्रैंड इंडियन थी। पर वह रिलेशनशिप ज्यादा दिनो तक चल नही सका और 1 साल बाद ही दोनो मे ब्रेकअप हो गया। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदी बोलना भी आता है। इसका क्रेडिट उन्होंने अपनी लास्ट इंडियन गर्लफ्रेंड को दिया। फिंच ने बताया कि उसकी फैमिली मेलबर्न में सेटेल है। पिछले साल मुंबई मे हमारी मुलाकात हुई थी।  आईपीएल 3 के दौरान मुंबई मे हुई थी मुलाकात
फिंच ने एमी ग्रिफिथ्स के साथ सगाई कर ली है। इसका खुलासा भी उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एमी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था। उसने हां कह दिया है और हमने सगाई कर ली। अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड के बारे मे बताते हुए फिंच ने कहा हमारी मुलाकात IPL-3 के दौरान मुंबई में ही हुई थी। वो एक एंटरटेनमेंट चैनल में काम करती है। एक दो मुलाकातों के बाद हम एक-दूसरे को डेट करने लगे। कुछ वजहों से हमारा ब्रेकअप हो गया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी हिंदी का क्रेडिट उसे ही दूंगा। उसने मुझे हिंदी बोलना सिखाया। उन्होंने कहा कि अब मैं कैसे हैं आप, शुक्रिया, चिकना, छोटू, बढ़िया, ठीक हैं जैसे शब्द बोलने लगा हूं जो इंडिया मे मेरे लिए बहुत कारगर साबित हुए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra