Meerut : पिछले दो सालों से भारतीय हॉकी टीम से बाहर चल रहे मेरठी मिडफिल्डर अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हैं. शनिवार से शुरू होने वाली हॉकी इंडिया लीग में धमाल मचाने को तैयार विकास शर्मा ने आईनेक्स्ट संग एक्सक्लूजिव बातचीत की.


हॉकी इंडिया लीग शुरू हो रही है, क्या सोच रहे हैं?मैं पिछले दो सालों से भारतीय हॉकी टीम से बाहर हूं, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। अब मैं पहली बार हॉकी इंडिया लीग खेल रहा हूं, ऐसे में काफी कांफीडेंस में हूं। इस लीग का एक्सपीरियंस काफी बूस्ट करेगा। एचआईएल में किस टीम का हिस्सा हैं आप?मैं शनिवार से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग में भुवनेश्वर की टीम में हूं। पिछले कुछ दिनों से भुवनेश्वर टीम के साथ ही कैंप कर रहा था। इससे काफी एक्सपीरियंस मिल रहा है। पिछले सीजन में आप नहीं थे, कुछ विवाद भी था खिलाडिय़ों का हॉकी इंडिया के साथ?


जी हां, पिछले वर्ष हम लोग भारतीय हॉकी संघ की वल्र्ड हॉकी सीरीज में खेले। ऐसे में हॉकी इंडिया ने इस सीरीज में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों पर बैन लगा दिया, जिसकी वजह से बाद में शुरू हुई हॉकी इंडिया लीग पर भी बैन लगा, लेकिन कुछ समय पहले हॉकी इंडिया ने ये बैन हटा दिया और सभी खिलाडिय़ों को इस लीग में खेलने का तो मौका मिला ही, साथ ही भारतीय टीम में वापसी का भी रास्ता खुल गया।पिछले दो सालों से भारतीय टीम से बाहर हैं, अब क्या मन में चल रहा है?

मैं बाहर हूं, लेकिन हां मैंने हिम्मत नहीं हारी है। मेरा लक्ष्य बस अच्छा प्रदर्शन करना है। बाकि चयन तो चयनकर्ताओं पर निर्भर है, लेकिन पहली जिम्मेदारी शानदार प्रदर्शन करना है, जो मुझे उम्मीद भी है, बेशक जरूर टीम इंडिया में वापसी करूंगा। पिछला काफी समय बहुत मुश्किलों भरा रहा?हां पिछला काफी समय बहुत मुश्किलों भरा रहा, कौन खिलाड़ी टीम से बाहर रहना चाहता है, फिर टीम में एंट्री के रास्ते भी बंद होते दिखे। लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि मुझे एक बार फिर एंट्री का रास्ता मिला है। वहीं हॉकी इंडिया लीग तो बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। हॉकी इंडिया लीग के बारे में क्या कहेंगे, पुराने दिन वापस लौट पाएंगे हॉकी के?हां बिल्कुल, हॉकी इंडिया लीग बहुत पॉपुलर है, लोग इसे पसंद कर रहे हैं, टीवी पर मैच देखने लगे हैं, वो दीवानगी लौट आई है, मैदान में भी दर्शक मौजूद हो रहे हैं, ऐसे में ये एक अच्छा संदेश है।

Posted By: Inextlive