RANCHI : राजीव गौबा ने मुख्य सचिव के पद पर मंगलवार को योगदान दिया। प्रोजेक्ट बिल्डिंग सचिवालय में पद संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि सजल चक्रवती को मुख्य सचिव के पद से हटाए जाने के बाद राजीव गौबा को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। गौबा 1982 बैच के आईएएस हैं। इसके पहले वे केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर थे।

योजनाओं पर फोकस

मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद राजीव गौबा ने राज्यपाल डॉ सैयद अहमद, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव के साथ झारखंड के विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सेवा देने के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

तकनीक पर देंगे जोर

सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने तकनीक को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्णय लेने की प्रक्रिया में विलंब को समाप्त करने का कहा। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के कामों की समीक्षा पेंडिंग मामलों के निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने शक्तियों के विकेन्द्रीकरण की भी बात की। उन्होंने राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तेजी लोन और और भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के संबंध में भी जानकारी ली।

सिनर्जी में असुंता संग डॉक्टरों ने मचाया धमाल

रिम्स में चल रहे सिनर्जी में मंगलवार को धमाकेदार शुरुआत हुई। जिसमें स्पेशल गेस्ट रिटायर्ड प्रोफेसर एमओ होरो और पूर्व हाकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पिछले साल के टॉप एथलीट्स ने मशाल जलाकर खेल का कार्यक्रम आगे बढ़ाया। उसके बाद स्पेशल गेस्ट ने गुब्बारा उड़ाकर सिनर्जी में चार चांद लगा दिए। 800 मीटर की दौड़ में 2014 बैच के अमीष मुंडा ने पहले स्थान पर कब्जा किया, वहीं छात्राओं की 400 मीटर की दौड़ में 2013 बैच की अनुपमा एक्का ने फ‌र्स्ट पोजीशन हासिल किया। शॉटपुट ब्वायज में 2011 बैच के अभिषेक पहले स्थान पर रहे। पीजी ब्वायज के बीच हुए शॉटपुट मुकाबले में डॉ। अभिनव ने बाजी मार ली।

Posted By: Inextlive