ICC World cup 2019 : बांग्लादेश ने सबसे ज्यादा बार किस टीम को हराया
कानपुर। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 का 23वां मैच सोमवार को बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने 322 रन चेज कर विंडीज को चौंका दिया। बता दें बांग्लादेशी टीम अक्सर बड़े-बड़े उलटफेर करती आई है। वनडे में बांग्लादेशी शेरों ने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों को पटखनी दी है।सबसे पहली बार पाकिस्तान को हरायावनडे में बांग्लादेश ने सबसे पहली बार जिस बड़ी टीम का शिकार किया, वो पाकिस्तान है। पाक के खिलाफ बांग्लादेश ने 1999 में पहली जीत दर्ज की थी। हालांकि तब से लेकर अब तक पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच अब तक 36 वनडे मुकाबले हो चुके। जिसमें 5 में बांग्लादेश को जीत मिली तो 31 में हार।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को पहली बार 2004 में हराया था। उस वक्त भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी और टीम इंडिया की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी। मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में पूरी इंडियन टीम 214 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 15 रनों से मैच जीत लिया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कुल 35 मैच खेले गए जिसमें 5 बार बांग्लादेश को जीत मिली और 29 मैचों में इंडिया ने बाजी मारी।ऑस्ट्रेलिया का कर चुके एक बार शिकारऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भी एक बार बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ये मैच 2005 में खेला गया था। हालांकि वो पहला और आखिरी मौका था उसके बाद बांग्लादेश टीम कंगारुओं को वनडे में नहीं हरा पाई। दोनों टीमों के बीच कुल 20 मुकाबले हुए जिसमें 18 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली तो एक मैच बेनतीजा रहा।
विरोधी टीम | वनडे में जीत |
अफगानिस्तान | 4 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 |
इंग्लैंड | 4 |
भारत | 5 |
आयरलैंड | 7 |
न्यूजीलैंड | 10 |
पाकिस्तान | 5 |
साउथ अफ्रीका | 4 |
श्रीलंका | 7 |
वेस्टइंडीज | 15 |
जिंबाब्वे | 44 |