ICC World Test Championship Points Table : 120 अंकों के साथ टीम इंडिया टाॅप पर, चार टीमें जिनका नहीं खुला खाता
कानपुर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका के सबीना पार्क में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भी भारत ने जीत लिया और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 257 से अपने नाम किया। इस दौरे पर भारतीय टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। सोमवार को इस टेस्ट मैच का चौथा दिन था, जिसमें भारत को जीत के लिए कुल 8 विकेट चाहिए थे। भारत ने चायकाल से ठीक दस ओवर पहले वेस्टइंडीज की टीम के सभी विकेट गिरा दिए और मैच जीत लिया। इससे पहले भारत ने विंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से मात दी।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाॅइंट्स टेबल में भारत 120 अंकों के साथ टाॅप पर है। विंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने 120 अंक हासिल किए। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रत्येक जीत पर भारत को 60-60 अंक मिले। किस टीम को कितने अंक
भारत के अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके खाते में 60 अंक हैं। कीवियों ने दो मैच खेले जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है। वहीं तीसरे नंबर पर श्रीलंका है जिसके भी 60 अंक हैं। लिस्ट में शामिल 9 नौ टीमों में सबसे ज्यादा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 मैच खेले हैं और दोनों के 32-32 अंक हैं। वहीं वेस्टइंडीज के खाते में दो मैच चढ़ गए मगर इनका अभी खाता नहीं खुल पाया।
'टेस्ट वर्ल्डकप', जानिए दो साल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर बातये हैं अंक तालिका -
टीम | मैच | जीत | हार | टाई/ड्रा/बेनतीजा | अंक |
भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 120 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 60 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 1 | 1 | 32 |
इंग्लैंड | 3 | 1 | 1 | 1 | 32 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |