बरेली: दो दिन बारिश होने के बाद फ्राइडे को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम साफ होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार रात तक बना रहेगा। शनिवार सुबह से मौसम खुलने के आसार हैं। हालांकि कोहरा या हल्के बादल रह सकते हैं। वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि मैक्सिमम और मिनिमम टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होगी। फ्राइडे को मैक्सिमम टेम्पे्रचर 23.1 और मिनिमम टेम्पे्रचर 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बर्फ पिघलने से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एचएस कुशवाह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम फ्राइडे को फिर से बनने के आसार हैं। इससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सैटरडे से मौसम खुलने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। धूप भी निकलेगी, जिससे बर्फ पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ेगी।

तीन से चार किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती हैं हवाएं

बर्फ पिघलने से उत्तर-पश्चिम दिशा की हवाएं चलेंगी। हवा में नमी होने से मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा भी हो सकता है। सैटरडे सुबह भी कोहरा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की गति में भी कमी आएगी। इस दौरान हवाएं तीन से चार किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी।

कोहरे के बाद निकलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरे के बाद धूप निकलेगी, जिससे दिन में अधिकतम तापमान और रात में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Posted By: Inextlive