आप को तो पता ही होगा कि युवराज सिंह जल्द ही शादी का लड्डू खाने वाले हैं। पर लड्डू खाने की इस रश्म यानी शादी में किसे किसे न्योता दिया गया है ये आप को नही पता होगा। चलिए कोई नही हम बाता देते हैं। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह गुरुवार को पार्लियामेंट पहुंचे। युवराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 नवंबर को होने वाली अपनी शादी का न्योता देने के लिए पहुंचे थे। युवी के साथ उनकी मां शबनम भी थी। युवराज सिंह अपने अफेयर्स के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ उनका अफेयर रहा है पर आखिर में हेजल ने बाजी मार ली और बन बैठीं युवी की दुल्हनियां।
By: Prabha Punj Mishra
Updated Date: Fri, 25 Nov 2016 03:37 PM (IST)
1- युवराज की शादी गेस्ट लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, एमएस धोनी, विराट कोहली सहित टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल हैं। इस शादी में क्रिकेटर, बॉलीवुड सहित कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। 3- थीम का नाम है युवराज हेजल प्रीमियर लीग। कार्ड पर आई लव क्रिकेट सहित कई कोट्स भी लिखे हुए हैं। दोनो प्रेमीयुगल की शादी 30 नवंबर को चंडीगढ़ में सिख परंपरानुसार गुरुद्वारे में संपन होगी।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Posted By: Prabha Punj Mishra