- शहर के सैकड़ाें कैंडीडेट्स ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया

-CBSE ने सोमवार को JEE(Main) 2015 का रिजल्ट डिक्लेयर किया

-सुमित खंडेलवाल को 278, सुनित और उत्कर्ष को 277 मा‌र्क्स मिले

-कंट्री के टॉप डेढ लाख स्टूडेंट्स ने (JEE Advanced) क्वालिफाई किया

JAMSHEDPUR: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से आयोजित ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन जेईई (मेन) एग्जाम ख्0क्भ् का रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर कर दिया गया। इसमें सिटी स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट आकाश दत्ता को कुल फ्म्0 में फ्00 मा‌र्क्स मिले हैं। आकाश सिटी टॉपर रहे। दूसरे नंबर पर हिलटॉप स्कूल के स्टूडेंट सुमित खंडेलवाल रहे। सुमित को ख्78 मा‌र्क्स मिले हैं। देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से सुनित सिंह व उत्कर्ष त्यागी रहे। दोनों को बराबर ख्77 मा‌र्क्स मिले हैं। स्कूलों व कोचिंग संस्थानों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सैकड़ों छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए निर्धारित कटऑफ मा‌र्क्स को पार किया है। ये अागामी जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे।

जेईई मेन के रिजल्ट में ये रहे शहर के टॉपर्स

- आकाश दत्ता : फ्00

- सुमित खंडेलवाल : ख्78

- सुनित सिंह : ख्77

- उत्कर्ष त्यागी : ख्77

लास्ट इयर से कम रहा इस बार का कटऑफ मा‌र्क्स

जेईई (मेन) का इस बार का कटऑफ मा‌र्क्स लास्ट इयर के कंपैरिजन में कम रहा। प्रत्येक कैटेगरी में कटऑफ मा‌र्क्स कम रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार और लास्ट इयर कितना रहा कटऑफ मा‌र्क्स ।

कैटेगरी ख्0क्भ् ख्0क्ब्

जेनरल - क्0भ् क्क्भ्

ओबीसी - 70 7ब्

एससी - भ्0 भ्फ्

एसटी - ब्ब् ब्7

आकाश दत्ता का फैमिली फोटो लगाएं

पैरेंट्स को देश की सैर कराऊंगा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक करूंगा जेईई (मेन) में फ्00 अंक प्राप्त करने वाले आकाश दत्ता को कोई हड़बड़ी नहीं है। उनका लक्ष्य आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस या मेकेनिकल ब्रांच से बीटेक करना है। आकाश ने कहा कि वह इस रिजल्ट से बहुत एक्साइटेड नहीं हैं। उतनी ही मेहनत के साथ वे जेईई एडवांस की तैयारी में लग गए हैं। रिजल्ट आने के बाद आई नेक्स्ट से बात करते हुए आकाश ने कहा कि उनकी बड़ी बहन प्रियंका दत्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। प्रियंका अभी फोर्थ इयर में हैं। इंजीनियरिंग ही क्यों? इस सवाल पर आकाश कहते हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आकाश ने बताया कि उसके पैरेंट्स का पूरा देश घूमने का सपना है और इंजीनियर बनकर वह उनका यह सपना पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अच्छा इंजीनियर देश की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान कर सकता है। इजीनियर बनने के बाद उनका पहला काम यही होगा कि देश की बेहतरी के लिए वह काम कर सकें। आकाश पढ़ाई को कभी घंटों में नहीं बांटते हैं। वे कहते हैं कि अच्छी पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी चीज है भरपूर नींद। आकाश ने कहा कि वे कम से कम आठ घंटे सोते हैं। इससे स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का मूल निवासी आकाश का परिवार इंदिरा नगर भालूबासा में रहता है। आकाश के पिता मिहिर दत्ता की सिदगोड़ा में मोबाइल रिचार्ज और जेरॉक्स की दुकान है। उनकी मां रूमा दत्ता इंटर तक पढ़ीं हैं। दोनों बच्चों की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के खर्च के सवाल पर मिहिर दत्ता कहते हैं कि दुकान की कमाई से तो ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में उनके सभी भाई मदद करते हैं। आगे भी उनकी मदद और भगवान की कृपा से व्यवस्था हो ही जाएगी।

सुमित का फैमिली फोटो लगाएं

मां-पिता के सपनों को साकार करेगा सुमित

टेल्को हिल टॉप स्कूल का स्टूडेंट सुमित खंडेलवाल जेईई मेन में ख्78 मा‌र्क्स प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया है। वह अपने सफलता का श्रेय पैरेंट्स के साथ टीचर्स को देते हैं। उसका मानना है कि लगन व मेहनत से कोई कार्य किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। उसने इस जेईई मेन के एग्जाम में अव्वल होने के लिए काफी मेहनत की है। सुमित का फिलहाल लक्ष्य ख्म् मई को होने वाले जेईई एडवांस एग्जाम में भी अव्वल रहना है। इसके लिए वह तैयारी में जुट गए हैं। सुमित के पिता पीके गुप्ता टाटा मोटर्स में कैब एंड क्वायल, फ्रेम शॉप सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मां-पिता का एकलौता संतान सुमित इंजीनियर बनकर सभी का नाम रौशन करना चाहता है। वह पिता के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। वह शुरू से ही हिल टॉप में पढ़ाई कर रहा है। सरल स्वभाव व व्यवहार कुशलता से पहचाने जाने वाले सुमित को आईसीएसई एग्जाम में 97 फीसद से ज्यादा मा‌र्क्स मिले थे।

Posted By: Inextlive