सिकंदरा क्षेत्र में पहले भी होटलों में पड़ चुके हैं छापे

पुलिस कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे हैं होटल

आगरा। थाना सिकंदरा में कई बार छापेमार कार्रवाई के दौरान प्रेमी जोड़े पकड़े गए हैं। पुलिस ने

मामलों में कार्रवाई भी की फिर भी होटल अब भी धड़ल्ले से अवैध काम कर रहे हैं। लोकल आईडी पर आसानी से कमरा उपलब्ध करा दिया जाता है। जब भी कोई घटना होती है, तभी पुलिस की नींद टूटती है।

मिली भगत की आशंका

विभिन्न थाना क्षेत्रों में तमाम होटल चल रहे हैं। इनमे से कई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके ये धड़ल्ले से संचालित हैं। इसमें पुलिस की मिलीभगत होने की आशंका बन रही है। होटलों में 500 रुपये से 1000 रुपये तक में कमरा मिलता है। ये भी पूरे दिन के लिए न होकर 1 से 2 घंटे के लिए। साथ ही होटल संचालक लोकल आईडी पर भी कमरा दे देते हैं। ये सबसे बड़ी लापरवाही होती है। इनकी कोई जांच नहीं करता। इसका ये पूरा फायदा उठाते हैं। पूर्व में कई बार कार्रवाई में लोकल आईडी मिली थीं। होटल की आड़ में अवैध काम चल रहा था।

घर-घर बने हुए हैं होटल

अवैध धंधे के लिए लोगों ने तीन-चार कमरों के मकान में ही होटल खोल रखे हैं। यहां पर प्रेमी जोड़े कुछ घंटों के लिए हजार रुपया देकर आसानी से कमरा बुक करा लेते हैं। होटल प्रबंधन इसका कोई भी लेखा-जोखा नहीं रखता। जिससे कोई जवाब नहीं दे पाए। सारा काम गुपचुप तरीके से चलता रहता है।

Posted By: Inextlive