- गंभीर हालत में डॉ। शालिनी को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

- परिजनों का आरोप, रंगरलियां मनाने हर माह विदेश जाता है विशाल

- पांच साल से पति का उत्पीड़न झेल रही है डॉ। शालिनी

- हाई प्रोफाइल केस होने के चलते आलाधिकारी साध रहे चुप्पी

Meerut: सदर थाना क्षेत्र की थापर नगर कालोनी में मेरठ शहर के बड़े डाक्टरों में शुमार डॉ। शालिनी आर्य को उसके पति द्वारा ही जहर देने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ। शालिनी के पिता का आरोप है कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं, जिसके चलते पति व पत्‍‌नी में अक्सर विवाद रहता है। रविवार की रात यह विवाद बढ़ गया। जिसके चलते दामाद ने शालिनी को जहर देकर मारने की कोशिश की है। मामले को दबाने के लिए डॉ। विशाल ने अपने रसूख का इस्तेमाल किया और डॉ। शालिनी को जसवंत राय अस्पताल भर्ती कर खुद मां के साथ फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है मामला

सदर थाना क्षेत्र की कालोनी अरविंदपुरी निवासी डॉ। राकेश कुमार ने अपनी बेटी डॉ। शालिनी की शादी थापर नगर में 11 नवम्बर 2002 को सीएल आर्य के बेटे डॉ। विशाल आर्य से की थी। बताया गया कि शादी के बाद 8 साल ठीक बीते। इस दौरान शालिनी ने दो बेटियों को भी जन्म दिया, लेकिन पिछले पांच साल से दोनों के बीच विवाद रहने लगा। जो विवाद आज तक शांत नहीं हुआ।

रात में 12 बजे मिली सूचना

डॉ। शालिनी के पिता ने बताया कि उसे रात में करीब 12 बजे शालिनी की बेटी वर्तिका ने फोन पर बताया कि पापा और मम्मी का झगड़ा हुआ है, जिसके चलते मम्मी कुछ बोल नहीं पा रही है। इतना कहने के बाद फोन कट गया। सुबह दिन निकलते ही वह शालिनी के घर पहुंच गए, लेकिन काफी देर तक वेल बजाने पर अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला। इससे उन्हे अंदाजा हो गया था कि जरूर कोई अनहोनी हुई है।

देर रात दिया जहर

डॉक्टर्स के मुताबिक शालिनी को रविवार की देर रात जहर दिया गया है। जो जहर उसे दिया गया है, उसे काई आम आदमी नहीं दे सकता। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी ने सोच-समझकर वारदात को अंजाम दिया है।

चुपचाप कराया भर्ती

डॉ। विशाल व डॉ। शालिनी दोनों ही जसवंत राय हॉस्पिटल में विजिट पर जाते थे। जिसके चलते विशाल ने चुपचाप शालिनी को गंभीर हालत में जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया और बिना किसी को बताए वहां से मां के साथ फरार हो गए।

नामजद तहरीर

पिता ने आरोपी दामाद डॉ। विशाल आर्य व शालिनी की सास बीना आर्य के खिलाफ नामजद तहरीर सदर थाने में दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्पीड़न व अटेम्प्ट टू मर्डर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Posted By: Inextlive