-रेलवे स्टेशन पर रोड चलने लगी मैक्सी कैब

-प्राइवेट बसों के बाद लौट आई अन्य गाडि़यां

GORAKHPUR: शहर की पब्लिक को जाम से निजात नहीं मिल सकेगी। प्राइवेट बसों का संचलन शुरू होने के बाद मैक्सी कैब भी शहर लौट आई हैं। करीब एक साल बाद रेलवे स्टेशन रोड पर मैक्सी कैब वाहनों का संचालन होने लगा है। करीब तीन दर्जन वाहन रेलवे बस स्टेशन के आसपास सवारियां भर रहे हैं। पूर्व में इन सभी वाहनों को शहर से बाहर कर दिया गया था। टैक्सी संचालक चोरी छिपे पैडलेगंज से सवारियां भर रहे थे। लेकिन रेलवे स्टेशन रोड से खुलेआम सवारियां भरना शुरू कर दिया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चालान काटकर कार्रवाई की जा रही है। अवैध ढंग से वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

पहले प्राइवेट बसें, अब मैक्सी कैब

एक साल पूर्व शहर के भीतर से प्राइवेट बसों और मैक्सी कैब का संचालन रोक दिया गया था। इससे शहर में होने वाले जाम से जहां राहत मिल गई थी। वहीं रेलवे बस स्टेशन के सामने से सवारियां भरने पर रोक लग गई थी। इससे रोडवेज को भरपूर सवारी मिलने लगी थी। प्राइवेट बसों और मैक्सी कैब के संचालन पर रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चलाती थी। आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस वाहनों का संचलन रेग्यूलेट करती थी। लेकिन मई माह में अचानक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। मई माह में प्राइवेट बसों का आवागमन होने लगा। जून माह में मैक्सी कैब भी धड़ल्ले से सवारी भरने लगे। वाहनों के संचलन को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग पुलिस को कटघरे में खड़े कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड से लखनऊ तक वाहनों को चलाया जा रहा है।

यह होती है प्रॉब्लम

रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगने की समस्या

स्टेशन जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है।

प्राइवेट बस चालक जहां-तहां वाहन खड़े करते हैं।

मैक्सी कैब वालों के बीच सवारी भरने की होड़ मची रहती है।

रेलवे बस स्टेशन पर सवारी भरने से रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ता है।

तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन से रोड एक्सीडेट का खतरा बना रहता है।

वर्जन

समय-समय पर जांच करके अवैध ढंग से चल रहे वाहनों का चालान किया जाता है। कुछ दिन पूर्व गोरखनाथ एरिया में जा रहे वाहनों का चालन किया था। रेलवे स्टेशन रोड पर भी अभियान चलाया जाएगा।

आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक

Posted By: Inextlive