उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार है। वहीं गोवा व महाराष्ट्र में हवाएं तेज चलने को लेकर मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है। जानें आज देश में कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। देश में आज मध्य भारत व उत्तर भारत में कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के अासार वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के अासार बने हैं। पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और कोंकण में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं। बिहार और झारखंड में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज व बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है। गोवा अाैर महाराष्ट्र में भी माैसम बिगड़ा रहेगा
वहीं आज गोवा अाैर महाराष्ट्र में भी माैसम बिगड़ा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आज से अगले पांच दिन तक गोवा में हवाएं बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। वहीं महाराष्ट्र में भी करीब 45-55 किमी / घंटा की गति से चलने वाली तेज हवाओं के चलते आज बारिश की संभावना है। ऐसे में मछुआरों गोवा व महराष्ट्र में समुद्र में प्रवेश न करने की सलाह दी है।

Posted By: Shweta Mishra