- बड़हलगंज में दरोगा को हटाने पर हंगामा

- प्रतिमा विसर्जन को लेकर कई जगहों पर हुई मारपीट

GORAKHPUR: जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लेकर खूब बवाल हुआ। पुलिस की टाइट सिक्योरिटी को धता बताते हुए मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। बड़हलगंज कसबे में दुर्गा प्रतिमा को आगे बढ़ाने की बात पर मारपीट हुई। सिटी के कोतवाली और तिवारीपुर एरिया में बवाल हुआ। दुर्गा प्रतिमा पर मिट्टी का तेल गिराने को लेकर दो पक्ष में टकराहट हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर देर रात तक विसर्जन को लेकर मारपीट होती रही।

बड़हलगंज में ठेलेवालों की पिटाई पर हुआ बवाल

बड़हलगंज कसबे में थर्सडे नाइट गोला चौराहे पर सफाई के दौरान हंगामा हो गया। थर्सडे नाइट थाने के एसआई गुलाब यादव और कांस्टेबल त्रिवेंद्र मौर्या ठेले हटवा रहे थे। ठेला हटाने को लेकर पुलिसवालों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ठेलों वालों की पिटाई हुई। इस विवाद के बाद फ्राइडे को बड़हलगंज के बिजनेसमैन के साथ विधायक राजेश त्रिपाठी थाने पर पहुंचे। लोगों ने एसआई गुलाब यादव को हटाने की मांग की। कोतवाली ने मामले की जानकारी अफसरों को दी। गुलाब यादव को बड़हलगंज से हटा दिया गया।

दरोगा की पोस्िटग कराने को रोक दी दुर्गा प्रतिमाएं

फ्राइडे नाइट करीब क्क् बजे बड़हलगंज के सोती चौराहे पर दुर्गा प्रतिमाएं जमा होने लगी। यहां से एक- एक करके प्रतिमाओं को नदी की तरफ भेजा जा रहा था। तभी बेइलिया और कल्याणपुर के प्रतिमाएं आ गई। प्रतिमाओं के साथ कल्याणपुर निवासी गोपाल यादव उर्फ झिन्नू भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। आरोप है कि गोपाल यादव ने दरोगा गुलाब यादव का ट्रांसफर रोकने की मांग की। कहा कि ट्रांसफर रद हुए बिना यहां से प्रतिमाएं नहीं उठेंगी। तभी कसबे में सोनकर समुदाय के लोगों ने मूर्ति ले जाने की बात की। गोपाल यादव का पक्ष कहना है कि सोनकर समुदाय के लोग बिना नंबर में लगे मूर्तियां ले जाना चाहते थे। इसको लेकर हुई कहासुनी में मारपीट होने लगी।

सैटर्डे को दुकान बंद करके जताया विरोध

मारपीट में भाजपा नेता गोपाल उर्फ झिन्नू पक्ष के गोपाल उर्फ झिन्नू, विपिन, अमरनाथ, पिंटू, रामानंद, भोला घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राहुल, सोनू, इंद्रजीत, दिनेश सहित कई लोग घायल हुए। घायलों को बड़हलगंज से डॉक्टरों ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सैटर्डे को बड़हलगंज कसबे में लोगों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। चंदन की सब्जी शॉप में आग लगाने की कोशिश की। संतोष की ट्रैक्टर- ट्राली को पंचर करके तोड़फोड़ किया। तनाव को देखते हुए कसबे में पीएसी तैनात कर दी गई है।

दुर्गा प्रतिमा पर फेंक दिया मिट्टी का तेल

तिवारीपुर के मोहनलालपुर मोहल्ले में दुर्गा प्रतिमा पर मनबढ़ों ने मिट्टी का तेल फेंक दिया। फ्राइडे नाइट करीब आठ बजे मोहनलालपुर मोहल्ले में दुर्गा प्रतिमा की परिक्रमा हो रही थी। आरोप है कि इकबाल चौधरी के घर के पास प्रतिमा पहुंची। तभी किसी ने छत से मिट्टी का तेल फेंक दिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में प्रतिमा के साथ मौजूद नीरज की तहरीर पर पुलिस ने इकबाल चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर बक्शीपुर में दुर्गाबाड़ी और सूरजकुंड मोहल्ले के लोग प्रतिमाओं को आगे लेकर चलने के चक्कर में भिड़ गए। उधर पिपराइच एरिया के विकास भारती चौराहे पर मारपीट हुई। करमहा से दुर्गा प्रतिमा लेकर कुछ लोग विसर्जन करने जा रहे थे। विकास भारती चौराहे पर पहुंचे तो नगेसर के घर के पास विवाद हो गया। विसर्जन में शामिल लोगों ने नगेसर और उसके बेटों नगीना और रोहित को पीट दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में विवाद हुआ। उधर झंगहा एरिया के हरनहीं बाजार में दुर्गा प्रतिमाओं को आगे-पीछे लेकर चलने में विवाद हुआ। इसके अलावा कैंपियरगंज, पीपीगंज, सहजनवां, चौरीचौरा सहित कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई।

देर शाम तक क्9 सौ प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जिले में कुल ख्77भ् दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। पुलिस का कहना है कि सैटर्डे इवनिंग तक करीब क्9 सौ प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इसमें 900 प्रतिमाएं देहात क्षेत्र की शामिल हैं। राजघाट पुल के साथ अन्य जगहों पर देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।

बड़हलगंज कसबे में पीएसी तैनात कर दी गई है। कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से बवाल कराया। उनकी पहचान करके कार्रवाई की जा रही है।

ब्रजेश सिंह, एसपी ग्रामीण

Posted By: Inextlive