21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज आधी रात को लगने जा रहा है। वैसे शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज आधी रात को लगने जा रहा है। वैसे, शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से सूतक लगते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण मध्य रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर होगा। यह इस साल का यह दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण है।

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसे वैज्ञानिक ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटे और 43 मिनट की होगी। इस दौरान चंद्रमा खूबसूरत लाल या भूरे रंग का दिखाई देगा।

ये होगा राशियों पर प्रभाव


इस ग्रहण का प्रभाव चार राशियों मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन पर शुभ माना जाएगा। वहीं कुंभ, तुला, कर्क व वृष राशि पर मध्यम प्रभाव पड़ेगा।

वहीं, मकर, मिथुन, कन्या व धनु राशि पर अशुभ माना गया है। इस राशि के लोग ग्रहण के समय भगवन शिव की आराधना कर अनुकूल प्रभाव बना सकते हैं।

चंद्रग्रहण का गोचर के अनुसार अलग- अलग प्रभाव होता है। चंद्रग्रहण पर सभी को दान पुण्य करना चाहिए, इसका अधिक लाभ मिलता है।

कुंवारे युवक-युवतियों के लिए नुकसान देह


ऐसा माना जाता है कि चंद्रग्रहण कुंवारों के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि सुंदरता का प्रतीक चंद्रमा तो श्रापित है और जो भी कुंवारा लड़का या लड़की उसे देखता है तो उसकी शादी होने में अड़चने आती हैं।

कहा जाता है कि इस दौरान किए गए काम से इंसान का नुकसान होता है इसलिए चंद्रग्रहण से पहले और ग्रहण तक कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहिए।

क्या करें दान

चंद्रग्रहण पर लोगों को सोने, चांदी व तांबे के नाग को काले तिल के साथ तांबे की प्लेट में रखकर दान करना शुभ माना जाता है।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल, क्या न करें?

गुरु पूर्णिमा: गुरु आशीर्वाद से मेष राशिवालों का होगा भाग्योदय, विदेश यात्रा का मिलेगा सुख

Posted By: Kartikeya Tiwari