मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शनिवार को हुई सगाई में शाहरुख खान रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित से लेकर काजोल जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। यहां देखें बिजनेस वर्ल्ड की सगाई में बॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी की तस्वीरें...


कानपुर। आकाश और श्लोका की सगाई में टाइगर श्रॉफ गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नजर आए। दिशा ने शिमर क्रीम कलर का टू पीस ड्रेस पहना था तो टाइगर ब्लैक कलर के कुर्ते में दिखे। इस लुक में दोनों काफी स्टनिंग दिख रहे थे।- आकाश अंबानी की सगाई में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बीवी गौरी खान और उनके बेटे आर्यन मां के साथ इस खूबसूरत तस्वीर में पोज देते हुए पार्टी में शामिल हुए।- अनिल कपूर इस सगाई में हमेशा की तरह अपने हंसमुख अंदाज में नजर आए। हाल ही में उनकी फिल्म 'फन्ने खां' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर जारी किया जा चुका है।


- बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर भी अपने ही स्वैग में नजर आए। अर्जुन ने ब्लैक सदरी पर डार्क ग्रे कलर का कुर्ता और पजामा पेयर किया था।

- बिजनेस वर्ल्ड की इस शादी में काजोल और करण जौहर दोनों ही साथ नजर आए। जहां काजोल ने व्हाइट कुर्ते पर ब्लू प्लाजो और व्हाइट दुपट्टा पेयर किया था, वहीं करण ने काही कलर की शेरवानी पहनी थी। पार्टी में दोनों ने एक साथ पोज दे कर फैंस को खुश कर दिया।- बॉलीवुड के सभी सेलेब्स इस ग्रैंड सगाई में काफी बन-ठन के पहुंचे वहीं माधुरी दीक्षित ने लाइट पिकं कलर की प्रिटेंट साडी़ पहनी थी जो बहुत ही सिंपल थी। - आकाश-श्लोका को सगाई की बधाई देने रणबीर कपूर भी अपनी मां नीतू के साथ इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचें। वहीं निर्देशक आयान मुखर्जी भी मां बेटे के साथ पोज देने में पीछे नहीं हटे।- फिल्म इंडस्ट्री की लेजेंड्री एक्ट्रेस में शुमार रेखा गोल्डन कलर की साडी़ पहन कर अपने ट्रेडीशनल लुक में पार्टी में पहुंची। हमेशा की तरह रेखा ने इस बार भी गोल्डन साडी़ पहनी और हाथ जोड़ कर अभिवादन करती दिखीं। - सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जो इस साल फिल्म 'सिंबा' या 'केदारनाथ' से डेब्यू कर सकती हैं, ये भी पार्टी की रौनक बनी। गोल्डन लहंगे पर ऑरेंज दुपट्टा लिए सारा स्टनिंग लग रही थीं।


- पार्टी में विद्या बालन भी अपने देसी लुक में नजर आईं। विद्या बालन ने व्हाइट साडी़ पर डार्क पिंक ब्लाउज पहना था। वहीं उनके पति और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर ब्लैक रंग के कुर्ते, सदरी और पजामे का सेट पहन दिखे।तस्वीरें : आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट में रणबीर, आलिया और शाहरुख से लेकर बॉलीवुड की ये हस्तियां हुईं स्पॉटप्रियंका चोपडा़ निक के हाथों में हाथ डाले आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट में पहुंचीं, देखें तस्वीरें

Posted By: Vandana Sharma