आज अपनी ही बहन-बेटी के साथ रेप किए जाने वाली खबरें अब चौकाने वाली नही रह गई है। हैवानियत की हद इस कदर बढ़ गई है कि कुछ लोग किसी भी सीमा को लांघ जाते है लेकिन आज हम आपको बेटी के साथ रेप करने वाले एक ऐसे पिता से मिलवाएंगे। जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी के साथ खुशी भी होगी। उसे इस घिनौने कृत्‍य की ऐसी सजा मिली है जो हर किसी को मिले तो शायद यह घटनाएं थम जाएं....


इतनी लंबी सजाहाल ही में कैलीफोर्निया में एक पिता द्वारा बेटी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आपका सोचना जायज है कि इसमें नया क्या है। आज दुनिया में कुछ ऐसे घिनौने लोग हैं जो ऐसी घटनाओं को अक्सर अंजाम देते हैं, लेकिन आपने नहीं सोचा होगा कि रेप के बाद इस पिता के साथ क्या हुआ होगा। जी हां इस दरिंदे पिता को पुलिस ने 1503 साल जेल की सजा सुनाई है। फ्रेसनो सुपीरियर कोर्ट के इतिहास का यह पहला मामला है। जब किसी आरोपी को इतनी लंबी सजा मिली है। यह आरोपी अपनी बेटी के साथ 2009 से 2013 तक लगातार रेप कर रहा था। 2 से 3 बार रेप
पिता के चंगुल से किसी तरह से बचकर निकली बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसका पिता उसके साथ हफ्ते में 2 से 3 बार रेप करता था। वह उसे लगातार मना करती थी लेकिन वह अपनी हैवानियत के आगे कुछ नहीं सुनता था। जिससे वह हर दिन भागने की फिराक में रहती थी लेकिन पिता उसे सख्त पहरे में रखता था। शायद अब आप भी इस हैवान पिता को मिली इतनी लंबी सजा से खुश हों। आपको भी यही लग रहा होगा कि ऐसी हरकत करने वाले अगर हर इंसान को ऐसी सजा मिलने लगे तो शायद ये अपराध कम हो जाएं।

यहां भी क्लिक करें: 25 सालों से इस जगह बैठी है दुनिया की सबसे मोटी महिला, वजन जान हो जाओगे हैरान...Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra