बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर को अपने घर पर फ्रेंड्स के साथ पार्टी करना बहुत पसंद है। इस लिए वह बी-टाउन में पार्टी लवर के रूप में भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने घर पर करीबी दोस्तों के लिए पार्टी थ्रो करते हैं।


features@inext.co.inKANPUR: एक बार फिर उन्होंने अपने क्लोज फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी। जिसमें दीपिका और रणबीर कपूर भी शरीक हुए। हालांकि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस पार्टी में नहीं पहुंचे। क्योंकि दोनों अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस लेट नाइट पार्टी में खूब मस्ती हुई, जिसका वीडियो करण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा, सैटरडे नाईट वाइब्स।'83' में दीपिका बनेंगी रणवीर की ऑनस्क्रीन वाइफ, रोल में फिट होने के लिए किया घर साफदीपिका संग रणबीर कपूर फिर साथ दिखेंगे इस फिल्म में, नुसरत भरूचा भी शेयर करेंगी सक्रीनकरण ने खुद बनाया पार्टी का वीडिया
इस वीडियो को करण जौहर ने खुद बनाया है। वीडियो में उन्होंने पहले फ्लोर दिखाया और फिर एक-एक करके पार्टी में मौजूद अपने गेस्ट्स के क्लोजअप लिए। सबसे पहले उन्होंने दीपिका पर फोकस किया जो शॉर्ट मिनी ब्लैक ड्रेस में थीं। इसके बाद कैमरे में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, विकी कौशल, अयान मुखर्जी, वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, रणबीर कपूर और मीरा राजपूत को भी कैद किया। इसके बाद करण विडियो को फिर से फ्लोर पर फोकस कर खत्म करते हैं।

Posted By: Vandana Sharma