सांप काफी खतरनाक और जहरीला जीव माना जाता है। कहा जाता है कि सांप के काटने के बाद इंसान का बचना मुश्‍िकल होता है लेकिन हाल ही में इससे उल्‍टा मामला देखने को मिला है। टीकमगढ़ जिले में युवक को सांप ने काटा तो वह खुद ही मर गया है। वहीं युवक पूरी तरह से ठीक है।


सांप ने डस लियाटीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के भड़रा गांव की इस घटना को जो भी सुनता है वह कुछ पलों के लिए हैरत में पड़ जाता है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि भला युवक को काटने के बाद सांप खुद ही कैसे मर सकता है। सबसे खास बात तो यह कि जिस युवक को सांप ने काटा वह पूरी तरह से ठीक है। यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। भड़रा गांव में रहने वाले नारायण सिंह नाम के युवक को हाल ही में एक सांप ने डस लिया। वह जिस समय अपने जानवरों को कुछ लोगों के साथ खेतों में चारा डाल रहा था तभी इस सांप ने उन्हें फनफनाते हुए काट लिया। इस दौरान उसके परिजन परेशान हो गए और उसे उपचार हेतु तुरंत अस्पताल ले गए। जमीन पर पटक रहा
वहीं इधर सांप युवक को डसने के बाद ही तड़पने लगा। वह बार-बार अपना फन जमीन पर पटक रहा था। ऐसा करते हुए उसने कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। यह देखकर वहां पर खड़े लोग हैरत में पड़ गए। लोग मरे हुए सांप की प्रजाति पहचान रहे थे कि यह आखिर किस नस्ल का सांप है जो काटने के बाद स्वयं मर गया। वहीं अस्पताल में नारायण का उपचार चल रहा है। नारायण सिंह को डाक्टरों ने पूरी तरह से ठीक बताया है। हालांकि यह कोई नई घटना नही है कि इंसान को काटने के बाद सांप की मौत हुई हो। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें लोगों को काटने के बाद खुद सांप की मौत हो गई। जब कि जिनको उसने काटा था वह पूरी तरह से ठीक रहे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra