KANPUR : नौबस्ता में शुक्रवार की रात को चोरों ने एक मैगजीन के एडिटर के सूने मकान में धावा बोलकर नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह उनकी बहन घर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने 25 लाख से ज्यादा की चोरी होने की तहरीर दी है।

वाई-वन ब्लाक में रहने वाले गोविन्द शाही मैगजीन में एडिटर है। उनके परिवार में पत्नी गीता और दो बेटे विशाल व गौरव है। जिसमें गौरव आंध्रप्रदेश में पत्नी के साथ रहता है, जबकि विशाल पिता के साथ दिल्ली में काम करता है। 25 फरवरी को उसकी शादी है। इसके लिए गोविन्द शाही परिवार समेत शहर आए थे। शादी के बाद परिजन चले गए। घर पर गोविन्द की बहन किरन रुकी थी। शुक्रवार को वो यशोदानगर निवासी रिश्तेदार के घर चली गई थी। सुबह वो घर पहुंचने पर गेट खोलकर अन्दर गई तो तीनों कमरे और अलमारी के ताले टूटे थे। जिसे देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारी में रखी 3.50 लाख की नगदी और 20 लाख के जेवर पार कर दिए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

Posted By: Inextlive