क्या हो यदि कैब सर्विस से सफर करते हुए आपका रिश्ता तय हो जाए। यानी आप अपने लिए जीवनसाथी ढूढ़ रहे हैं और सफर के दौरान कार में बैठे-बैठे ही आपकी समस्या दूर हो जाए। जी हां इंडिया में उबर-ओला की तरह ही पाकिस्तान में ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी ने अपनी सवारियों के लिए यह अनोखी सुविधा रिश्ता आंटी शुरू की है।

करीम टैक्सी सर्विस का ऑफर
करीम नाम की टैक्सी सर्विस ने इस ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को एक शादी तय करने वाली महिला के साथ कैब साझा करने का मौका दिया। इसके लिए कुछ फीस भी तय की गई। शुरुआत में यह ऑफर सिर्फ दो दिन के लिए था लेकिन इसी दौरान यह सबकी जुबां पर चढ़ गया। रिश्ता आंटी भारत-पाकिस्तान समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों के उन लड़के-लड़कियों का ब्योरा रखती है जो शादी लायक होते हैं।
रिश्ता आंटी से मिले क्या
यह काम परिवारों के बुजुर्गों के जिम्मे होता है। करीम कैब इसी विचार के साथ रिश्ता आंटी का फंडा लेकर आया है। यानी आप अपने लिए रिश्ता खोज रहे हैं तो रिश्ता आंटी के साथ कैब शेयर कीजिए। वह आपसे कुछ सवाल करेंगी आप अपनी पसंद बताएं। अगर उनकी नजर में आपके लायक लड़का या लड़की हुआ तो फिर बात आगे बढ़ सकती है। ऐसे में रिश्ता आंटी आपसे दोबारा संपर्क करती है।
यह रिकॉर्ड रखती हैं रिश्ता आंटी
रिश्ता आंटी के लिए लड़के-लड़कियों की शिक्षा, काम, सैलरी, ऊंचाई, वजन और त्वचा के रंग का विस्तृत डाटा बैंक बनाया गया है।
तीन शहरों से हुई शुरुआत
शुरुआत में यह सुविधा कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि एप बेस्ड टैक्सी सर्विस ने ऐसे विचार पर काम किया। जनवरी में कंपनी ने करीम डॉक्टर नाम से सेवा शुरू की थी। इसके तहत फोन करने पर डॉक्टर को घर लेकर आने और ले जाने की सुविधा दी जाती थी।

 

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra