Isha Ambani Holi Party : होली में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जैसे जैसे यह पर्व करीब आ रहा है तो लोगों के बीच उत्साह भी बढ़ता ही जा रहा है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को होली पार्टी रखी थी। इसमें कैटरीना कैफ प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों में जमकर होली खेली।

कानपुर। Isha Ambani Holi Party: होली को लेकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। लोग इन दिनों खूब जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। इसका उदाहरण, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की होली पार्टी में देखने को मिला है। दरअसल, उन्होंने शुक्रवार की शाम को होली पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड की तमाम हस्ती प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, डायना पैंटी, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव और जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य सितारे नजर आए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस पार्टी में खूब मस्ती की। दोनों को होली मिलन समारोह में देसी अंदाज में देखा गया। इस अंदाज में दोनों काफी अच्छे लग रह रहे थे।

राजकुमार राव

वहीं, इस पार्टी में राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आए। दोनों पार्टी में काफी अच्छे दिख रहे थे। बता दें कि राजकुमार राव को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेड इन चाइना' में देखा गया था।

विक्की कौशल

इस पार्टी में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने खूब मस्ती की और उनके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। विक्की इस पार्टी में व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स पहने हुए नजर आए।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी इस पार्टी का शोभा बढ़ा रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।

सोनाली बेंद्रे

इस पार्टी में सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थीं। वह इसमें पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अंबानी की होली पार्टी में एक अलग अंदाज में नजर आईं। जैकलीन ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी थी।

नीता अंबानी

इसके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी इस पार्टी में भारतीय पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। कानों में हैवी इयररिंग्स और लाइट मेकअप नीता पर काफी सूट कर रहे थे।

Posted By: Mukul Kumar