मिस वर्ल्‍ड 2017 का खिताब इस बार भारत की मानुषी छिल्‍लर के नाम रहा। मानुषी ने करीब 118 देशों की सुंदरियों को हराकर यह खिताब जीता है। एक साधारण चेहरे-मोहरे वाली लड़की विश्‍व सुंदरी कैसे बनी आइए जानते हैं।


17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड17 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय महिला को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल गया। हरियाणा की रहने वाली 20 साल की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय महिला हैं। मानुषी मेडिकल स्टूडेंट हैं और उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर इतना लंबा सफर तय किया।शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में करने के बाद वह सोनीपत आ गईं। यहां उन्होंने एमबीबीएस में एडमिशन ले लिया। वह सेकेंड ईयर की मेडिकल स्टूडेंट थीं, इस बीच उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न वह ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लें। एक साधारण सी जाट लड़की ने सपने बड़े-बड़े देख लिए थे। पढ़ाई के दौरान मानुषी बेहद साधारण दिखती थीं। जैसे पढ़ाकू बच्चे चश्मा लगाते हैं, मानुषी भी चश्मा पहना करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया।


मानुषी को बस एक सपना रह गया था, मिस वर्ल्ड बनना। चीन में आयोजित इस कंप्टीशन में मानुषी ने 118 देशों की सुंदरियों को हराकर खिताब पर कब्जा किया। और देश का नाम ऊंचा किया।

मानुषी को आउटडोर गेम्स में बहुत दिलचस्पी है। उन्होंने क्लासिकल डांस भी सीखा है, वहीं समय बिताने के लिए मानुषी पेंटिंग भी करती हैं। मानुषी को रोमांच का बहुत शौक है, उनकी रुचि पैराग्लाइडिंग और बंगी जम्पिंग जैसे आउटडोर स्पोर्ट्स में है। खासकर स्कूबा डायविंग को लेकर वह काफी क्रेजी हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari