गणेशोत्सव की कल से शुरुआत हो रही है। हर तरफ सिर्फ गणपति बप्‍पा मोरया के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। यानी की इस उत्‍सव में एक साधारण इंसान से लेकर बड़ी हस्‍ती तक अपने प्यारे गणपति बप्पा की भक्ति में मग्न हैं। ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी कहां इसमें पीछे रह सकते हैं। आइए देखते हैं पिछले साल बॉलीवुड सेलेब्‍स ने कैसे मनाया था गणेशोत्‍सव...

1. अमिताभ बच्चन :
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर साल गणेश पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पिछले साल भी उन्होंने पूरे परिवार सहित गणेश पूजा की थी।

3. विवेक ओबेरॉय:
अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर भी गणपति बप्पा की स्थापना होती है। इनके घर भी 5 दिनों के लिए यह स्थापना की जाती है। वह और उनकी पत्नी मिलकर 5 दिनों तक भगवान गणेश की काफी विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इस बार भी अपने पिता पत्नी व बच्चे के साथ पूजा कर रहे हैं।

5. संभावना सेठ:
बॉलीवुड स्टार्स संभावना सेठ के घर भी गणेश जी कल विराज चुके हैं। वह भी विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना कर रही हैं। उनका मानना है कि इस स्थापना से ऐसा लगता है कि जैसे साक्षात भगवान उनके घर में साक्षात विराजे हैं।


7. जितेंद्र:

अभिनेता जितेंद्र के घर भी हर साल गणेश जी का आगमन होता है। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने घर पर गण्ोश स्थापना की है। आरती में उनके साथ उनके बेटे तुषार कपूर समेत पूरा परिवार शामिल होता है।

9. नाना पाटेकर:
अभिनेता नाना पाटेकर भी गणेशोत्सव में भाग लेते हैं। उनके घर में गणेश जी की स्थापना पांच दिनों के लिए होती है। उनकी गणेश जी में असीम आस्था है। इस दौरान उनके घर पर उनके प्रशंसको और करीबियों का आना जाना अधिक रहता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari