चुनाव में इस बार, सभी विधानसभा लाख के पार
-2014 के चुनाव में सिर्फ दो विधानसभा से मिले थे लाख से ज्यादा वोट
-इस बार सभी विधानसभाओं में सवा लाख से ज्यादा वोट पाने में कामयाब हुई बीजेपी -अलग-अलग लड़कर भी बीजेपी को पछाड़ नहीं पाई थी सपा GORAKHPUR: लोकसभा आम चुनाव इस बार कई मायने में खास रहा. जहां मंदिर के बाहर का कोई कैंडिडेट सात लाख वोट पाने में कामयाब रहा, तो वहीं इतनी बड़ी जीत का अंदर भी पहले किसी बाहरी प्रत्याशी को नहीं मिला था. 64 गोरखपुर लोकसभा की कोई भी विधानसभा ऐसी नहीं रही, जिसमें बीजेपी कैंडिडेट रवि किशन को एक लाख 20 हजार से कम वोट ि1मले हों. 2014 में भी नहीं मिले थे इतने वोट2019 के चुनाव में जीत के दावे तो सभी कर रहे थे, लेकिन कोई लहर की बात नहीं कर रहा था, लेकिन रिजल्ट आने के बाद कहानी बिल्कुल उलटी ही नजर आई. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी की लहर चल रही थी, तब गोरखपुर के सांसद यानी मौजूदा वक्त के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इतने वोट नहीं मिले थे, जितना कि रवि किशन शुक्ला वोट पाने में कामयाब हुए हैं. योगी को 2014 में पिपराइच और गोरखपुर शहर से ही एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि इस बार रवि किशन सभी जगहों पर बाजी मारने में कामयाब हुए हैं.
कुछ यूं पड़े वोट - विधानसभा कैंपियरगंज - 2014 कांग्रेस - 7825 बीजेपी - 94508 एसपी - 52462 बीएसपी - 34930 एसपी + बीएसपी - 87392 कैंपियरगंज - 2019 कांग्रेस - 3296 बीजेपी - 136588 एसपी + बीएसपी - 76202 पिपराइच - 2014 कांग्रेस - 6348 बीजेपी - 125316 एसपी - 47837 बीएसपी - 37383 एसपी + बीएसपी - 85220 पिपराइच - 2019 कांग्रेस - 2744 बीजेपी - 165052 एसपी + बीएसपी - 82004 गोरखपुर शहर - 2014 कांग्रेस - 12097 बीजेपी - 133892 एसपी - 31055 बीएसपी - 20479 एसपी + बीएसपी - 51534 गोरखपुर शहर - 2019 कांग्रेस - 8877 बीजेपी - 156243 एसपी + बीएसपी - 67584 गोरखपुर ग्रामीण - 2014 कांग्रेस - 7872 बीजेपी - 97482 एसपी - 53810 बीएसपी - 40035 एसपी + बीएसपी - 93845 गोरखपुर ग्रामीण - 2019 कांग्रेस - 4630 बीजेपी - 135976 एसपी + बीएसपी - 96247 सहजनवा - 2014 कांग्रेस - 11515 बीजेपी - 87406 एसपी - 41052 बीएसपी - 43450 एसपी + बीएसपी - 84502 सहजनवां - 2019 कांग्रेस - 3308बीजेपी - 121151
एसपी + बीएसपी - 92303